
Drop In Pitch (Photo Source X) (1)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहे हैं। भारत ने आयरलैंड को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। बुधवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में हुए मैच में ताकतवर भारत ने कमजोर आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को लेकर निराशा जताई। उन्होंने न्यूयॉर्क की ‘ड्रॉप इन पिच’ को लेकर नाराजगी जताई है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले मैच में भारतीय टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बना। हालांकि, इस मैच के दौरान भारत के कप्तान ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गए थे।
न्यूयॉर्क की पिच पर भड़के रोहित शर्मा
मैच के बाद रोहित ने कहा, ”नया मैदान, नया वेन्यू और हम देखना चाहते थे कि यहां खेलकर कैसा लगता है। मुझे लगता है कि पिच अभी जमी नहीं है और गेंदबाजों की काफी मदद कर रही थी। ऐसे में अपने बेसिक्स पर डटे रहना और टेस्ट मैच गेंदबाजी को याद रखना जरूरी था”
हम टीम की जरूरतों के अनुसार बदलाव करेंगे
अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी की सराहना करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, “अर्शदीप दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के सामने गेंद को स्विंग कराके लय बनाने में माहिर है । मुझे नहीं लगता कि ऐसे मैदान पर चार स्पिनरों को उतारा जा सकता है । अगर हालात तेज गेंदबाजों के मददगार है तो वे ही खेलेंगे। स्पिनर टूर्नामेंट में बाद में अपना काम करेंगे । हम टीम की जरूरतों के हिसाब से बदलाव करेंगे।”
भारत का अगला मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ है। ऐसे में पिच की यह स्थिति टीम इंडिया की हार का कारण न बना जाए ये सवाल फैंस के मन में है।
हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”
NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन
22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

