Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझे पता था वो एक दिन’ रोहित शर्मा द्वारा वनडे विश्व रिकॉर्ड तोड़ने पर शाहिद अफरीदी का पहला रिएक्शन आया सामने 

‘मुझे पता था वो एक दिन’ रोहित शर्मा द्वारा वनडे विश्व रिकॉर्ड तोड़ने पर शाहिद अफरीदी का पहला रिएक्शन आया सामने 

Rohit sharma shahid afridi (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने हाल में ही, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा द्वारा खुद का वर्ल्ड रिकाॅर्ड तोड़ने पर रिएक्शन दिया है। क्रिकेट जगत में हिटमैन के नाम से मशूहर रोहित वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित ने शाहिद अफरीदी के 351 छक्के के रिकार्ड को तोड़ दिया है।

रोहित ने यह कारनामा पिछले महीने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक वनडे मैच के दौरान किया था। बता दें कि अफरीदी का यह रिकार्ड पिछले 15 सालों से बरकरार था, जिसे अब रोहित ने तोड़ दिया है। तो वहीं, अब शाहिद अफरीदी ने अपने वर्ल्ड रिकार्ड टूटने पर ना सिर्फ प्रतिक्रिया दी है, बल्कि रोहित के साथ डेक्कन चार्जस में आईपीएल के पहले सीजन में बिताए पलों को भी साझा किया।

शाहिद अफरीदी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

हाल में ही टेलीकाॅम एशिया स्पोर्ट्स से बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा- “रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं, और यह भी अब पहले से बेहतर है। मुझे खुशी है कि जिस खिलाड़ी को मैं हमेशा से पसंद करता आया हूं, उसने यह रिकॉर्ड तोड़ा है। डेक्कन चार्जस के प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैंने उसे बल्लेबाजी करते देखा और उसकी प्रतिभा ने मुझे प्रभावित किया। मुझे पता था कि वो (रोहित) एक दिन भारत के लिए खेलेगा, और उसने खुद को एक शानदार बल्लेबाज साबित कर दिया है।”

गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट में शाहिद अफरीदी ने खेली गई 369 पारियों में कुल 351 छक्के लगाए थे। तो वहीं, रोहित शर्मा ने खेले गई 271 पारियों में 355 छक्के लगा दिए हैं। रोहित के इस कमाल के खेल को देखकर लग रहा है कि उन्हें आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में हिस्सा लेने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है। साथ ही इस बात की भी संभावना है कि जब रोहित वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करें, तो उनके वनडे क्रिकेट करियर में शायद 400 छक्के शामिल हों।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...