Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे उम्मीद है कि वे पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे”- गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर बोले दिग्गज क्रिकेटर

मुझे उम्मीद है कि वे पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे- गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर बोले दिग्गज क्रिकेटर

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

BCCI ने हाल ही में गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया है। गंभीर श्रीलंका के खिलाफ दौरे से भारतीय टीम से जुड़ेंगे। इस दौरे के लिए स्क्वॉड का ऐलान जल्द होने वाला है, जिसके लिए सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग होने वाली है। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद से भारतीय टीम में बदलाव की आहट सुनाई देने लगी है।

टी-20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर गई थी, लेकिन इस सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण ने कोच की भूमिका निभाई थी। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने पर उन्हें और टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी।

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

टाइम्स ऑफ नाउ के हवाले से गौतम गंभीर को लेकर कपिल ने पीटीआई से कहा, ”अगर गौतम गंभीर इस पोस्ट (भारतीय टीम का हेड कोच) को ले रहे हैं, तो मैं उन्हें और उनकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मैं भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।” कई पूर्व क्रिकेटर का मानना था कि, गौतम गंभीर को मुख्य कोच के पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।

हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने गंभीर की नियुक्ति पर ज्यादा बयानबाजी नहीं किए। उन्होंने भारतीय टीम और उसके खिलाड़ियों को आगे के अनुभव के लिए शुभकामनाएं दीं। गंभीर को अपने उत्तराधिकारी द्रविड़ या रवि शास्त्री के विपरीत कोचिंग का कोई पूर्व अनुभव नहीं है। उन्होंने दो बार लखनऊ सुपर जायंट्स और एक बार कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मेंटर के रूप में काम किया।

इससे पहले कपिल देव भी भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं। वह सितंबर 1999 से सितंबर 2000 तक भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद पर थे। लेकिन बतौर कोच वो ज्यादा सफल नहीं हो पाए। उनके अंडर में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन किया। टीम 14 में से सिर्फ एक मैच जीत सकी। भारत को घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से भी 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जो 12 वर्षों में घरेलू मैदान पर उसकी पहली टेस्ट सीरीज हार थी।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...