Skip to main content

ताजा खबर

मुझे उम्मीद है कि जेम्स एंडरसन अपने फेयरवेल टेस्ट मैच में सभी 20 विकेट लेंगे: बेन स्टोक्स

मुझे उम्मीद है कि जेम्स एंडरसन अपने फेयरवेल टेस्ट मैच में सभी 20 विकेट लेंगे: बेन स्टोक्स

James Anderson and Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। तो वहीं दोनों टीमों के बीच 10 जुलाई को पहला मैच लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। साथ ही यह मैच इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) के क्रिकेट करियर का आखिरी मैच होने वाला है।

तो वहीं इस मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने जेम्स एंडरसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्टोक्स का कहना है कि उन्हें विश्वास है एंडरसन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के सभी 20 विकेट हासिल करेंगे।

बेन स्टोक्स ने जेम्स एंडरसन को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले बेन स्टोक्स ने द टेलीग्राफ के हवाले से कहा- अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे उम्मीद है कि वह (जेम्स एंडरसन) सभी 20 विकेट लेगा। मैंने स्टुअर्ट ब्रॉड को उनकी संन्यास और शीर्ष पर जाने की इच्छा के बारे में बात करते हुए सुना और उन्होंने एक बात कही जिसने मुझे यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि मेरे जाने का समय कब आएगा।

ब्राॅड ने आगे कहा- जिम्मी का स्किल अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट लिए काफी अच्छा है। लेकिन अब हमें बड़े फैसले लेने होंगे, और 18 महीने के समय में एशेज 2025 के बारे में सोचना होगा। कोई कभी भी नहीं कहेगा कि क्या ये जिम्मी एंडरसन है, जो जा रहे हैं।

इतिहास रचने से 9 विकेट दूर एंडरसन

बता दें कि जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने से मात्र 9 विकेट दूर है। अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। एंडरसन के पास 708 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद शेन वाॅर्न को पीचे छोड़ने का सुनहरा मौका है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...