Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे इस समय टेस्ट में श्रेयस अय्यर के लिए कुछ नहीं दिख रहा है”- आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

“मुझे इस समय टेस्ट में श्रेयस अय्यर के लिए कुछ नहीं दिख रहा है”- आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
Aakash Chopra and Shreyas Iyer (Pic Source-Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन दिन पहले बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया, जिसमें कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी पहली बार टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, एक नाम जो लिस्ट से गायब था वह श्रेयस अय्यर का था। इसी बीच अय्यर को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।

पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक अय्यर को टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिलेगा। भारत ने 2022 में बांग्लादेश का दौरा किया था, उस सीरीज में अय्यर के प्रदर्शन को लेकर आकाश चोपड़ा ने बात की। हालांकि, उन्होंने इस बात की ओर सही इशारा किया कि तब से उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। चोपड़ा का कहना है कि, इसी वजह से शायद अय्यर भी अभी फिलहाल टेस्ट क्रिकेट के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे होंगे।

श्रेयस अय्यर को अभी टेस्ट क्रिकेट में नहीं मिलेगी जगह- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने हाल ही में यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक वीडियो में एक टिप्पणीकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, “यह दिलचस्प है कि पिछली बार जब हमने बांग्लादेश को बांग्लादेश में हराया था, तब श्रेयस अय्यर ने आखिरी मैच में बहुत महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया था। हम जीत गए क्योंकि उन्होंने एक महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन तब से, दुनिया बदल गई है। मुझे इस समय टेस्ट में श्रेयस अय्यर के लिए कोई संभावनाएं नहीं दिख रही हैं।”

चोपड़ा ने टीम में अय्यर की पोजीशन को लेकर कहा कि मौजूदा सेटअप से कम से कम तीन खिलाड़ी ऐसे थे जिनके बारे में वह सोच सकते थे कि उन्हें पहले टेस्ट के लिए जगह नहीं मिलेगी, जिससे यह पता चलता है कि अय्यर इस दौड़ से कितने दूर हैं।

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि, “जो भी वहां है वह सभी मैच नहीं खेल पाएगा। जो लोग इस टीम का हिस्सा हैं, जिसमें सरफराज, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल शामिल हैं। मुझे लगता है कि वे खुद एकादश में नहीं आ पाएंगे। इसलिए इसमें श्रेयस अय्यर कहां आएंगे?”

আরো ताजा खबर

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma Surpasses MS Dhoni, Suresh Raina To Achieve Massive India Milestone (image via X) भारतीय बल्लेबाज और टी20आई उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ी उपलब्धि...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 3rd T20I: Match Preview (image via X) रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20आई मैच...

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...