Skip to main content

ताजा खबर

“मुझसे ज्यादा तुमने लड़ाई की है”- गौतम गंभीर-विराट कोहली के इस इंटरव्यू ने लगाई इंटरनेट पर आग

“मुझसे ज्यादा तुमने लड़ाई की है”- गौतम गंभीर-विराट कोहली के इस इंटरव्यू ने लगाई इंटरनेट पर आग

Gautam Gambhir Virat Kohli Interview (Photo Source: BCCI/Insta)

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के आगाज से एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक एक्सक्लूसिव वीडियो शेयर किया है। बीसीसीआई टीवी पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक-दूसरे का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए। पूरा इंटरव्यू बीसीसीआई ने अभी शेयर नहीं किया है, लेकिन इसका एक छोटा सा टीजर उन्होंने फैंस को दिखाया और यह देखकर ही आपको समझ में आ जाएगा कि यह इंटरव्यू कितना मजेदार होने वाला है।

गंभीर ने इस इंटरव्यू में विराट कोहली के 2014-15 ऑस्ट्रेलिया दौरे का जिक्र किया है, जहां किंग कोहली ने अपने बल्ले से रनों का अंबार लगाया था। विराट कोहली ने इस दौरान गंभीर से एक ऐसा सवाल कर दिया, जिसका जवाब गंभीर ने उनसे ही पूछ लिया। इन दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त आग की तरह फ़ैल रहा है।

गौतम गंभीर और विराट कोहली के इंटरव्यू में हुए ऐसे सवाल जवाब

गंभीर ने कहा, ‘मुझे याद है, जब आपके लिए ऑस्ट्रेलिया सीरीज धमाकेदार रही थी, आपने खूब सारे रन बनाए थे, और तुम इस दौरे पर अलग ही जोन में थे, मेरे लिए ऐसा ही कुछ नेपियर में था और अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो क्या मैं फिर से ढाई दिन बैटिंग कर सकता था, मुझे नहीं लगता कि मैं वह फिर से कर सकता था। इसके बाद मैं कभी भी उस जोन में गया ही नहीं।’

विराट कोहली ने 2014-15 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों की आठ पारियों में 86.50 की औसत से कुल 692 रन बनाए थे। वहीं 2009 के न्यूजीलैंड दौरे की बात करें तो नेपियर में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा था और गौतम गंभीर ने दूसरी पारी में 436 गेंदों पर 137 रनों की पारी खेलकर भारत को हार के मुंह से बाहर निकाला था।

इसके बाद विराट कोहली ने गौतम गंभीर से पूछा कि जब आप मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से भिड़ते हैं तो आपको क्या लगता है कि इससे आप अपने जोन से बाहर आ जाएंगे और आउट हो जाएंगे या फिर आपको लगता है कि इससे आप और ज्यादा मोटिवेट हो जाएंगे। इस पर गंभीर ने हंसते हुए कहा, ‘तुम मुझसे ज्यादा मैदान पर भिड़े हो, मुझे लगता है कि तुम इस सवाल का जवाब मुझसे बेहतर दे सकते हो।’ विराट ने इस बात को मानते हुए कहा, ‘मैं तो ये ढूंढ़ रहा हूं कि कोई मेरी बात से एग्री करता है, मैं ये नहीं बोल रहा कि गलत है, मैं सोच रहा हूं कि कोई तो बोले कि हां यही होता है।’

আরো ताजा खबर

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...

SM Trends: 25 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल नाॅकआउट मैचों से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ की एक वीडियो को शेयर किया...

IPL 2026: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट! पोलार्ड के बयान से मुंबई इंडियंस खेमे में हलचल

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर बेहद निराशाजनक रहा। टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही और एक बार फिर प्लेऑफ...