Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर और विराट कोहली को एक ड्रेसिंग रूम में देखने को काफी बेताब है स्काॅट स्टायरिस, दिया बड़ा बयान 

गौतम गंभीर और विराट कोहली को एक ड्रेसिंग रूम में देखने को काफी बेताब है स्काॅट स्टायरिस, दिया बड़ा बयान 

Virat Kohli and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच आईपीएल के दौरान साल दर साल कई सारी झड़पें देखने को मिली हैं। मैदान पर दोनों ही खिलाड़ी अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। पहली बार दोनों खिलाड़ियों के बीच साल 2013 आईपीएल के दौरान झड़प देखने को मिली थी, जब गंभीर केकेआर के कप्तान थे।

तो वहीं आईपीएल 2023 के दौरान भी दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली थी, जब गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर थे। हालांकि, आईपीएल 2024 के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच सब कुछ सुलझा हुआ नजर आया, और दोनों मैदान पर काफी हंसी-मजाक करते हुए नजर आए।

दूसरी ओर, हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बने हैं। इसके बाद गंभीर और विराट कोहली को एक ही ड्रेसिंग रूप में रहकर काम करना होगा। तो वहीं अब इस बात को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्काॅट स्टायरिस (Scott Styris) का बड़ा बयान सामने आया है।

Scott Styris ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही इंडिया टुडे के हवाले से स्काॅट स्टायरिस ने दोनों के बीच झगड़े को लेकर कहा- हां, यह सचमुच एक अच्छा सवाल है। मुझे लगता है कि अभी इंतजार करना होगा और देखना होगा। मुझे नहीं लगता कि कोई यहां बैठ सकता है और कह सकता है कि यह इतना अच्छा काम करेगा या काम नहीं करेगा।

स्टायरिस ने आगे कहा- मुझे लगता है कि दोनों खिलाड़ी बस थोड़ा कम बोलने की कोशिश करेंगे और निरीक्षण करके देखेंगे कि चीजें विराट कोहली को चलाने के मामले में, गंभीर टीम के साथ कैसे काम कर रहे हैं।

गौतम सभी युवा खिलाड़ियों के नेतृत्व के लिए विराट कोहली की तलाश में होंगे। हम फिलहाल उस रिश्ते के बारे में नहीं जानते कि यह कैसा होगा, लेकिन टीम में दो अलग-अलग खिलाड़ी है, जिनके पास ग्रुप की दो अलग-अलग शक्ति है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...