Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई के खिलाफ मैच में जम्मू-कश्मीर के साथ हुआ बड़ा धोखा, JKCA ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला-

Jammu-Kashmir Team (Photo Source: X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को पांच विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी मुंबई की ओर से खेल रहे थे, लेकिन फिर भी टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए मात्र 205 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।

इस बीच, मैच के बाद जम्मू-कश्मीर टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच में अंपायरिंग के स्तर को लेकर बीसीसीआई के पास शिकायत दर्ज कराई है।

जम्मू-कश्मीर ने बीसीसीआई से लगाई मदद की गुहार

जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच के दौरान अंपायरिंग के स्तर को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच मैच में नवदीप सिंह और सुंदरम रवि ने अंपायरिंग की। दोनों ही पहले आईसीसी के अंपायरों के एलीट पैनल में थे। जबकि नितिन गोयल मैच रेफरी थे।

बता दें, रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग हमेशा से ही सवालों के घेरे में रही है। मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच मैच के दूसरे दिन अंपायरिंग तब चर्चा में आई जब जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान नजीर की गेंद पर ड्राइव करते समय अय्यर कैच-बैक अपील से बच गए। बाहरी किनारा लगा था और गेंद विकेटकीपर कन्हैया वधावन के पास गई थी, लेकिन अंपायर एस रवि ने नॉटआउट करार दिया था।

जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के एडिमिस्ट्रेटर अनिल गुप्ता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया,

“हां, हमने मैच में अंपायरिंग के स्तर के बारे में बीसीसीआई के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। हमने कुछ ऐसे फैसलों की ओर ध्यान दिलाया है जो जम्मू-कश्मीर टीम के खिलाफ गए- पहली पारी में आबिद मुश्ताक को LBW आउट दिया गया (मोहित अवस्थी की गेंद पर), जबकि गेंद लेग-स्टंप के बाहर पिच हुई थी, और मुंबई के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को नॉट आउट दिया गया, जबकि गेंद ने स्पष्ट रूप से किनारा लिया था। चूंकि मैं मैदान पर मौजूद था और मैच देख रहा था, इसलिए मैं अंपायरिंग के कुछ फैसलों से निराश था, जो काफी भयावह थे।”

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, Super 8: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें

T20 WC 2026, ZIM vs WI: 3 Key players to watch out for (image via getty) जिम्बाब्वे की पुरुष क्रिकेट टीम 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के 44वें मैच...

23 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से दी करारी शिकस्त, 111 रनों पर सिमटी भारत जारी...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, IND vs SA (image via getty) साउथ अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के मैच में भारत को 76 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।...

T20 WC 2026, Super 8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल 

India vs South Africa (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 43 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से...