Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई इंडियंस के इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने 3 दिन में खेले चार बड़े मैच, जुनून देख फैंस हुए कायल

मुंबई इंडियंस के इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने 3 दिन में खेले चार बड़े मैच, जुनून देख फैंस हुए कायल

Allah Ghazanfar (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिनर अल्लाह गजनफर को 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा। गजनफर पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अंत में मुंबई ने बाजी मारी।

हाल ही में अल्लाह गजनफर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल गजनफर ने पिछले तीन दिनों में चार बड़े मैच खेले हैं। उन्होंने अंडर-19 एशिया कप 2024 में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया और अबू-धाबी टी10 लीग में भी जलवा बिखेरा।

अल्लाह गजनफर ने तीन दिन में इन टीमों के खिलाफ खेला मैच

अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर 29 नवंबर की सुबह अंडर-19 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में मुकाबला खेला। फिर वह 30 नवंबर को टी10 लीग में टीम अबू धाबी टीम से जुड़े, जहां उन्होंने दो ओवरों में 10 रन देकर एक विकेट चटकाया और टीम ने नॉर्दन वॉरियर्स के खिलाफ 8 विकेट से मैच जीता।

अल्लाह गजनफर फिर 1 दिसंबर की सुबह वापस से अफगानिस्तान टीम से जुड़े और श्रीलंका के खिलाफ मैच खेला। इसी दिन शाम में वह टीम अबू धाबी से जुड़े और दिल्ली बुल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेला।

इमर्जिंग एशिया कप में किया था शानदार प्रदर्शन

अल्लाह गजनफर 6 फुट और 2 इंच लंबे है, वह अच्छा उछाल और तेज टर्न पैदा करने के लिए जाने जाते हैं, जो किसी भी टीम के खिलाफ घातक साबित हो सकता है। उन्होंने पिछले महीने ओमान में आयोजित एसीसी इमर्जिंग एशिया कप टी20 में अफगानिस्तान-ए की ऐतिहासिक जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने भारत-ए के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 2/10 शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते टीम फाइनल में पहुंची थी। फिर फाइनल में श्रीलंका-ए को हराकर अफगानिस्तान ने अपने पहले खिताब पर कब्जा किया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच, इस दिग्गज ने 16 साल बाद छोड़ा टीम का साथ 

Robin Singh (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह (Robin Singh) ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने लंबे एसोसिएशन को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है। रॉबिन...

बांग्लादेश को झटका! अनुभवी मुश्फिकुर रहीम ने वनडे वापसी से किया इनकार, बोले- ‘अब टीम को मेरी जरूरत’

Mushfiqur Rahim (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने साफ कर दिया है कि वह वनडे क्रिकेट में वापसी नहीं करने वाले हैं। साल...

IPL 2026: LSG ने टाॅस जीतकर CSK के खिलाफ किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 59 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का अर्शदीप सिंह पर तंज? ‘अंधेरा’ वाले विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026 Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद चर्चा में आ गया...