Skip to main content

ताजा खबर

मिचेल स्टार्क के लिए एडिलेड टेस्ट हुआ और भी यादगार, इस बेहतरीन उपलब्धि को किया घातक खिलाड़ी ने अपने नाम

मिचेल स्टार्क के लिए एडिलेड टेस्ट हुआ और भी यादगार इस बेहतरीन उपलब्धि को किया घातक खिलाड़ी ने अपने नाम

Mitchell Starc (Pic Source-X)

एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।

मिचेल स्टार्क ने इस मैच में कुल 8 विकेट हासिल किए। इसी के साथ मिचेल स्टार्क ने पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। मिचेल स्टार्क ने 24 पारी में अभी तक चार बार Fifer लिया है। ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

स्टार्क का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और इस अनुभवी खिलाड़ी ने पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है। टीम इंडिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया था।

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की

मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी पहली पारी में 337 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में भी टीम इंडिया अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 175 रन ही बना पाई। टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में नीतीश कुमार रेड्डी ने 42 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 28 रनों का योगदान दिया।

शुभमन गिल ने भी 28 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क के अलावा कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट हासिल किए जबकि स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट झटके। मेजबान ऑस्ट्रेलिया को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 19 रन की जरूरत थी जिसको उन्होंने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...