Skip to main content

ताजा खबर

मिचेल जॉनसन को उम्मीद है कि BGT में एक साथ कमेंट्री करने से पहले वाॅर्नर के साथ उनके मतभेद सुलझ जाएंगे

Mitchell Johnson and David Warner (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज व गेंदबाज डेविड वाॅर्नर और मिचेल जाॅनसन ने एक साथ काफी लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में एक साथ 80 इंटरनेशनल मैच खेल चुके जाॅनसन और वाॅर्नर ने कई ऐतिहासिक जीत में टीम में एकसाथ रहे हैं।

हालांकि, मैदान के बाहर दोनों को जोड़ी कुछ खास नजर नहीं आती है। दोनों एक दूसरे को लेकर अक्सर मुखर रहे हैं। तो वहीं जाॅनसन ने एक अखबार के लिए लिखे अपने काॅलम में वाॅर्नर का लगातार बचाव कर रही उनकी पत्नी को क्रिंज तक कह दिया था।

इसके बाद वाॅर्नर के पास जाॅनसन को लेकर कुछ शब्द थे। इसके बाद जाॅनसन ने 2018 सेंडपेपरगेट मामले में वाॅर्नर की भूमिका को लेकर एक तीखा लेख लिखा। दूसरी ओर, अब जबकि दोनों खेल से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन अब एक साथ फिर इन दोनों की जोड़ी काम करती हुई नजर आने वाली है।

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के लिए ब्राॅडकास्टर्स ने दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के साथ काॅन्ट्रैक्ट किया है। जाॅनसन क्रिकेट 7 तो वाॅर्नर फाॅक्स क्रिकेट के लिए कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। दूसरी ओर, इस सीरीज में एक-दूसरे का सामना करने से पहले जाॅनसन ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वाॅर्नर के साथ उनके मतभेद सुलझ जाएंगे।

मिचेल जाॅनसन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीजीटी से पहले The Nightly के हवाले से जाॅनसन ने कहा- हम वयस्क हैं, और आपको मूवऑन करना पड़ता है। आप अपनी लाइफ खुद जीते हैं। हम कभी ना कभी एक-दूसरे से मिलते हैं। तो मेरे हिसाब से मैं एक वयस्क हूं, वह (वाॅर्नर) एक वयस्क है। एक अच्छा दिन बीतने पर आप एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इसलिए, मैं एक घटना में से ज्यादा कुछ नहीं लेता हूं।

जाॅनसन ने आगे कहा- यह अब हमारे बारे में नहीं है, अब हम कमेंट्री बाॅक्स में हैं, हम वहां पर जानकारी देने के लिए हैं। हाल के दिनों में मैंने उसको लेकर एक इनसाइट भी दिया है। वह उन किरदारों में से हैं, जो कठिन होते जाते हैं। लेकिन आप वही कहते हैं, जो महसूस करते हैं। वह अब एक पूर्व खिलाड़ी है, वह हर किसी की तरह कमेंट्री बॉक्स में है, और मुझे लगता है कि उसे इनसाइट देने के काबिल होना चाहिए।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...