Skip to main content

ताजा खबर

मार्नस लाबुशेन ने लगाई अजीबोगरीब फील्डिंग, फील्डर का पैंट खींचा और अंपायर के पीछे कर दिया खड़ा- देखें वीडियो

मार्नस लाबुशेन ने लगाई अजीबोगरीब फील्डिंग, फील्डर का पैंट खींचा और अंपायर के पीछे कर दिया खड़ा- देखें वीडियो

Marnus Labuschagne (Source X)

Marnus Labuschagne Bowling and Field Setting Video: ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन मैदान पर एक मनोरंजक किरदार हैं, चाहे वह अपील के लिए अति उत्साहित होना हो या बल्लेबाजी करते समय अपने साथी स्टीव स्मिथ की हरकतों की नकल करना हो। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड के बीच शेफ़ील्ड शील्ड के पहले दिन, उन्होंने सैम व्हाइटमैन और जोश इंग्लिस के बीच बन रही साझेदारी को तोड़ने का प्रयास करते हुए एक अजीबोगरीब फील्डिंग सेटिंग की।

मार्नस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और यह फैसला उनके पक्ष में रहा, माइकल नेसर ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने कैमरून बैनक्रॉफ्ट (0), जेडन गुडविन (O) और मिचेल मार्श (13) जैसे बल्लेबाजों को आउट किया।

लेकिन, कप्तान सैम व्हाइटमैन और जोश इंग्लिस ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को वापसी दिलाई। उन्होंने क्वींसलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ 203 रनों की साझेदारी करके पूरी ताकत झोंक दी। इस साझेदारी को तोड़ने के लिए मार्नस लैबुशेन ने खुद गेंदबाजी शुरू की।

मार्नस लाबुशेन ने की गेंदबाजी, लगाया अजीबोगरीब फील्डिंग 

पहले दिन 66वें ओवर के दौरान, लाबुशेन ने अपना दूसरा ओवर फेंका और अपने एक साथी को अंपायर के ठीक पीछे खड़ा होने के लिए कहा और इस तरह एक अलग फील्ड तैयार की। यह मिड-ऑफ या मिड-ऑन पोजीशन नहीं थी। इससे मैदानी अंपायर हैरान रह गया जब उन्होंने देखा कि उनके ठीक पीछे एक फील्डर खड़ा है। इसके बाद लाबुशेन ने कुछ बदलाव किए और फील्डर को अंपायर के बाईं ओर खड़ा होने के लिए कहा।

देखें वीडियो: Marnus Labuschagne Bowling and Field Setting Video

मार्नस लाबुशेन ने तीन ओवरों में शानदार गेंदबाजी की, जिसमें दो मेडन  ओवर थे। लाबुशेन ने शेफील्ड शील्ड मुकाबले के दूसरे दिन फिर से गेंदबाजी की। क्वींसलैंड के कप्तान ने 6.2 ओवर गेंदबाजी की और पांच रन दिए तथा दो विकेट लिए। उन्होंने दूसरे दिन भी एक मेडन ओवर फेंका।

यह देखना दिलचस्प होगा कि पैट कमिंस आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में लाबुशेन की लेग-स्पिन या मध्यम गति का उपयोग करते हैं या नहीं। बता दें कि, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 13 विकेट लिए हैं, लेकिन अभी तक इस प्रारूप में भारत के खिलाफ जीत हासिल नहीं की है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...

IPL 2026, Match 43: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 6 मैच जीतकर और 12...

PSL 2026: मुल्तान सुल्तान्स को 8 विकेट से रौंदकर हैदराबाद किंग्समेन ने एलिमिनेटर 2 में की जगह पक्की

PSL 2026: Maaz Sadaqat (image via getty) हैदराबाद किंग्समेन ने हाल के पाकिस्तान सुपर लीग इतिहास में प्लेऑफ का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन किया, और 29 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी...