
Jahanara Alam. (Photo Source: Twitter)
बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर जहांआरा आलम ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि वो मानसिक परेशानी से जूझ रही थी। यह बात बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को बताई।
उनका कहना है कि, उनकी मेंटल हेल्थ फिलहाल ठीक नहीं है, जिसकी वजह से वह क्रिकेट नहीं खेलना चाहती हैं। इसके साथ ही उनकी क्रिकेट मैदान पर वापसी कब होगी ये भी कहना मुश्किल है। बता दें, जहांआरा आलम साल 2011 से बांग्लादेश की टीम के लिए खेल रही हैं।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान में बताया
‘जहांआरा आलम ने हमें एक लेटर दिया था जिसमें कहा गया था कि वह खेलने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है और उसने दो महीने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि आवश्यक हो, तो उसे अनुबंध में नहीं रखा जाना चाहिए। हमें इसका सम्मान करने की आवश्यकता है क्योंकि अगर किसी को लगता है कि वह मानसिक रूप से तैयार नहीं है और कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेना चाहती है, तो हमें इसे स्वीकार करने की आवश्यकता है। कोई समय सीमा नहीं है जिसके लिए वह बाहर है। जब भी वह ठीक महसूस करेगी, वह हमें बताएगी।’
जहांआरा का इंटरनेशनल करियर
जहांआरा आलम ने अपने करियर में बांग्लादेश के लिए अब तक 52 वनडे और 83 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 4.26 की इकॉनमी से 48 विकेट हासिल किए है। वहीं, टी20 में उनके नाम 60 विकेट दर्ज हैं। टी20 में भी उनकी इकॉनमी 6 से कम की है।
ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स
ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा
क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?
पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

