Skip to main content

ताजा खबर

माइकल क्लार्क ने अनुभवी बल्लेबाज से की खास अपील, कहा- सिडनी टेस्ट के बाद ले सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

माइकल क्लार्क ने अनुभवी बल्लेबाज से की खास अपील, कहा- सिडनी टेस्ट के बाद ले सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Usman Khawaja. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के बाद अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए। उनके मुताबिक उस्मान ख्वाजा के लिए यही सबसे सही समय है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का।

उस्मान ख्वाजा हाल ही में 38 साल के हुए हैं। उन्होंने इस समय भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में काफी साधारण प्रदर्शन किया है। टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ उस्मान ख्वाजा को काफी परेशान होते हुए देखा गया है। उन्होंने अभी तक आठ पारियों में 20.14 की औसत और 43.79 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं।

माइकल क्लार्क ने बियोंड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा कि, ‘यह उस्मान ख्वाजा का घर में टेस्ट मैच है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड। उस्मान ख्वाजा ने हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या विदेश उन्होंने हमेशा ही टीम के लिए लगातार रन बनाए हैं। मेरा मानना यह है कि यह उस्मान ख्वाजा के लिए संन्यास लेने का सबसे सही मौका है, क्योंकि अंतिम टेस्ट सिडनी में ही खेला जाना है।

मुझे यह बात पता है कि वो आगे भी खेलना चाहते हैं। इस सीरीज में उनका फॉर्म इतना अच्छा नहीं रहा है। इसके बाद हमें श्रीलंका का भी दौरा करना है और फिर एशेज भी है। इसके बीच में काफी क्रिकेट है और मुझे ऐसा लगता है कि ऐसा करने से नए खिलाड़ी को भी काफी मौका मिलेगा और वो एशेज में भी धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं।’

3 जनवरी से शुरू हो रहा है ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांचवें टेस्ट मैच की शुरुआत 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हो रही है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट खेले जा चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया इसमें 2-1 से आगे है।

भले ही उस्मान ख्वाजा अभी तक अपनी छाप इस सीरीज में ना छोड़ पाए हो, लेकिन अंतिम टेस्ट में अनुभवी बल्लेबाज धमाकेदार बल्लेबाजी करने को जरूर देखेंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...