Skip to main content

ताजा खबर

महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा से ही अपना ‘गुरु’ मानते हुए आए हैं शिवम दुबे, भारतीय ऑलराउंडर ने गुरु पूर्णिमा पर किया बड़ा खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा से ही अपना ‘गुरु’ मानते हुए आए हैं शिवम दुबे, भारतीय ऑलराउंडर ने गुरु पूर्णिमा पर किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni and Shivam Dube (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी शिवम दुबे ने हाल ही में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अपनी जिंदगी में भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा किया। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग में शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके हैं जिनकी कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है।

शिवम दुबे हमेशा ही यह कहते हुए नजर आए हैं कि वो महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उन्होंने क्रिकेट को लेकर कई महत्वपूर्ण चीज़ें पूर्व कप्तान से सीखी है। हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स पर शिवम दुबे ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया।

शिवम दुबे ने कहा कि, ‘हमेशा एक सपना रहा था कि मैं इंडिया के लिए खेलूं और महेंद्र सिंह धोनी भाई के साथ रहूं। हालांकि जब मैं भारतीय टीम में शामिल हुआ उससे काफी पहले ही महेंद्र सिंह धोनी भाई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। आईपीएल में भी मेरी शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स से नहीं हुई थी लेकिन जब मैं टीम में आया तब मुझे काफी खुशी महसूस हुई। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी क्योंकि मैं उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं।

अभी तो मैं उनसे बात कर लेता हूं लेकिन शुरुआत में मुझे उनसे बहुत डर लगता था और उनसे बात नहीं कर पाता था। वो खुद इतने बड़े खिलाड़ी है और अगर धोनी भाई किसी खिलाड़ी की तारीफ कर रहे हैं तो यह सच में सभी के लिए बहुत बड़ी बात है। अगर धोनी भाई किसी खिलाड़ी के लिए तारीफ कर रहे हैं तो उसका आत्मविश्वास जमीन से आसमान पर पहुंच जाता हैं। उन्होंने मुझे छोटी-छोटी चीजों के बारे में बताया था जिसकी वजह से मेरे खेल में काफी बदलाव देखने को मिला।’

श्रीलंका दौरे में शानदार प्रदर्शन करने को देखेंगे शिवम दुबे

भारत को अब श्रीलंका का दौरा करना है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। इस दौरे के लिए भारत ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस दौर में तीन मैच की टी20 सीरीज और तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इन दोनों ही सीरीज के लिए शिवम दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

शिवम दुबे का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक काफी अच्छा रहा है और आने वाली सीरीज में भी युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और कई फैंस का दिल जीत लिया था। इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस बेहतरीन खिलाड़ी का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...