Skip to main content

ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024: सूजी बेट्स ने तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 सूजी बेट्स ने तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

Suzie Bates (Image Credit- Twitter X)

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला इस वक्त न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने एक विशाल लक्ष्य रखा है। यह मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस दौरान न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर सूजी बेट्स महिला अंतरराष्ट्रीय इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

टॉप-5 में हरमनप्रीत कौर भी शामिल

सूजी बेट्स ने 2006 में 19 साल की उम्र में भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। और 20 अक्टूबर, रविवार को वह अपने 334वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले (163 वनडे और 171 T20I) के लिए मैदान पर उतरीं। वहीं 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने से पहले मिताली राज ने भारतीय टीम के लिए अपने शानदार करियर में 333 मैच खेले।

बेट्स और मिताली के अलावा एलिस पेरी, हरमनप्रीत कौर और चार्लोट एडवर्ड्स महिला अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ियों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हैं। बेट्स के अलावा एलिस पेरी और हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में दो एक्टिव प्लेयर्स हैं।

सर्वाधिक महिला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली प्लेयर्स:

सूजी बेट्स – 334 (163 वनडे और 171 टी20I)
मिताली राज – 333 (12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20I)
एलिसे परी – 322 (13 टेस्ट, 147 वनडे और 162 टी20I)
हरमनप्रीत कौर – 316 (6 टेस्ट, 133 वनडे और 177 टी20I)
चार्लोट एडवर्ड्स – 309 (23 टेस्ट, 191 वनडे और 95 टी20I)

SAW vs NZW ICC Womens T20 World Cup, 2024 Final: मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका महिला टीम ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अमेलिया केर (43) की जोरदार पारी की बदौलत कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर 158 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। अब देखना है कि साउथ अफ्रीकी टीम इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...