Skip to main content

ताजा खबर

‘मम्मी ने कहा है चौका लगाने को’ जेमिमा रोड्रिग्स ने सुनाया ऑस्ट्रेलिया के साथ स्लेजिंग का एक मजेदार किस्सा 

‘मम्मी ने कहा है चौका लगाने को’ जेमिमा रोड्रिग्स ने सुनाया ऑस्ट्रेलिया के साथ स्लेजिंग का एक मजेदार किस्सा 

AUS vs IND (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल में ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ स्लेजिंग का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। बता दें कि यह घटना साल 2023 में वानखेड़े स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच की है, जिसे एलिसी हीली की कप्तानी वाली टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था।

जेमिमा ने मैच के दौरान रिचा घोष के साथ क्रीज पर कुछ पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि वह ओवरों के बीच अक्सर रिचा से बातें कर रही थीं। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने मजाक में जेमिमा को “मम्मी” कहकर रिचा से उनकी बात पर ध्यान देने को कहा। कुछ ही देर बाद, रिचा ने अगली ही गेंद पर चौका लगाकर उन्हें शानदार जवाब दिया और चुटकी लेते हुए कहा कि “मम्मी” ने ही उन्हें चौका लगाने को कहा था।

जेमिमा रोड्रिग्स ने साझा किया मजेदार किस्सा

हाल में ही गौरव कपूर के साथ ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो में जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा- रिचा और मैं खेल रहे थे। मैं ओवरों के बीच लगातार उससे बात कर रही थी। पीछे से एलिसा हीली ने रिचा को कहा, ‘अरे, तुम्हारी मम्मी बात कर रही हैं, जाकर सुनो।’ फिर, पहली ही गेंद पर रिचा ने स्क्वायर कट मारकर चौका लगाया। वह पीछे मुड़ी और बोली, ‘मम्मी ने मुझे चौका मारने को कहा था।’

खैर, इस मैच में भारत ने पहली पारी में 406 रनों का एक बड़ा स्कोर बनाया था, जिसमें जेमिमा ने 73 और रिचा ने 52 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, भारतीय टीम को इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से हरा दिया था।

दूसरी ओर, अब जेमिमा रोड्रिग्स को महिला प्रीमियर लीग 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। डीसी मैनजमेंट ने युवा खिलाड़ी को जारी डब्ल्यूपीएल सीजन के लिए कप्तान बनाया है। इस बार दिल्ली की नजर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाने के साथ, पहली बार खिताब को अपने नाम करने पर होगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: MI vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

IPL 2026, MI vs PBKS: top 3 players to watch out (image via X) मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब...

IPL 2026, Match 24: मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, MI vs PBKS: head to head records (image via X) मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 24वें मैच में, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स...

IPL 2026: MI vs PBKS मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, MI vs PBKS: Pitch report and probable playing XI (image via X) मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब...

‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा

IPL 2026, CSK vs KKR: Ramandeep Singh (image via IPL/X) आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह...