
Travis Head (Photo Source: BCCI/IPL)
भारत के खिलाफ ट्रैविस हेड का शानदार प्रदर्शन उनके करियर की एक निर्णायक विशेषता बन गया है। वनडे वर्ल्ड कप हो या टी20 वर्ल्ड कप, हेड ने लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी की है, जिससे भारतीय गेंदबाज पर काफी दबाव भी रहा है।2023 ODI वर्ल्ड कप के दौरान, हेड ने ऑस्ट्रेलिया के खिताब जीतने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उस ODI वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ एक महत्वपूर्ण फाइनल में, उन्होंने 120 गेंदों पर 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 137 रनों की शानदार पारी खेली और भारत से जीत छीन लिया। अहमदाबाद के खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में उन्होंने बल्ले से अहम भूमिका निभाई।
हेड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी भारत के खिलाफ 43 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इस बार टीम इंडिया कंगारुओं को हराने में कामयाब रही थी। उससे पहले हेड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ 163 रनों की धुआंधार पारी खेली थी, लेकिन वहां भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
मुझे नहीं लगता कि वे मेरे पसंदीदा हैं- ट्रैविस हेड का बयान
ट्रैविस हेड ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि वे मेरे पसंदीदा हैं। मुझे लगता है कि हम उनके साथ काफी खेलते हैं, उनके साथ खूब खेलते हैं और मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों से मैं अच्छी फॉर्म में हूं। तो हां, अच्छा खेल पाना हमेशा अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि प्रतियोगिता के लिए तैयार होना मुश्किल नहीं है। यह बहुत प्रतिस्पर्धी है।
हां, खेल के लिए तैयार होना आसान है। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि वे मेरे पसंदीदा हैं। वे बेहद मुश्किल हैं, लेकिन कुछ खेलों में अच्छा खेलना अच्छा रहा और अच्छी तैयारी करने और खेलने के लिए तैयार होने का बेसब्री से इंतजार है और उम्मीद है कि मैं हमारे लिए एक सफल समर (गर्मी) बनाने में योगदान दे पाऊंगा।”
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

