Skip to main content

ताजा खबर

“भारत में जीतना WTC फाइनल जीत के बराबर…”, कीवी गेंदबाज टिम साउदी ने कही बड़ी बात

“भारत में जीतना WTC फाइनल जीत के बराबर…”, कीवी गेंदबाज टिम साउदी ने कही बड़ी बात

Tim Southee (Photo Source: X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने जारी टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ 2-0 से बढ़त बनाकर इतिहास रचा है। कीवियों ने भारतीय टीम की घर पर 2012 से लगातार 18 सीरीज जीतने की बादशाहत खत्म करते हुए टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया। टीम इंडिया ने पिछले 12 सालों से घर पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी थी।

पिछले 12 सालों तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों ने भारत को उनके घर पर में हराने की कोशिश करती रहीं, लेकिन असफल रही थी। हाल ही में न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने न्यूजीलैंड की इस खास उपलब्धि को लेकर बड़ा बयान दिया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना मुश्किल है- टिम साउदी

टिम साउदी ने क्रिकबज पर बात करते हुए बताया,

हां, मुझे लगता है कि आप इतिहास को ही देखें। क्या हुआ, 12 साल तक कोई ऐसा कर पाया और 18 सीरीज या जो भी हो। यह बहुत ही मुश्किल जगह है। मुझे लगता है कि अगर आप इसे मेरे नजरिए से देखें और पिछले कई सालों में मैंने जो क्रिकेट खेला है, मुझे लगता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दो ऐसी जगहें हैं, जहां दौरा करना शायद सबसे मुश्किल है। दोनों ही परिस्थितियां, विपक्ष की गुणवत्ता और घर पर उनका प्रदर्शन इसे दौरा करने के लिए मुश्किल जगह बनाता है।

टिम साउदी के लिए यह जीत सबसे ज्यादा खास है, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका में टीम की हार के बाद कप्तानी छोड़ी थी। जब उनसे इस उपलब्धि को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शुमार करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की बराबरी पर रखा।

अगर आप पीछे देखें तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना मुश्किल है। लेकिन यह (भारत के खिलाफ सीरीज जीतना) उसके बराबर नहीं तो उसके बराबर ही है। मुझे लगता है कि उन दोनों से आगे निकल पाना मुश्किल है। यह निश्चित रूप से मेरे अब तक के करियर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है।

साउदी को टीम की उपलब्धि पर काफी गर्व है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, इससे अब दुनिया भर की दूसरी टीमों को पता चलता है कि भारत को भारत में हराना संभव है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...