Skip to main content

ताजा खबर

भारत बनाम बांग्लादेश मैच प्रिव्यू, पहला टेस्ट: कैसी होगी पिच और क्या होगा प्लेइंग 11?

भारत बनाम बांग्लादेश मैच प्रिव्यू, पहला टेस्ट: कैसी होगी पिच और क्या होगा प्लेइंग 11?

IND & BAN (Photo Source: Getty Images)

India vs Bangladesh 1st Test Match Preview: भारत की 10 टेस्ट मैचों की मैराथन की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज से होगी, जिसकी शुरुआत 19 सितंबर को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की हाई-वोल्टेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अपनी कमियों को पूरा करना चाहेगी।

लेकिन कप्तान ने कहा है कि वे बांग्लादेश सीरीज को “ड्रेस रिहर्सल” के तौर पर नहीं देख रहे हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज को जीतने का इरादा जताया है।

केएल राहुल और ऋषभ पंत की हो रही वापसी

ऋषभ पंत और केएल राहुल भारत की प्लेइंग इलेवन में वापसी के लिए तैयार हैं। इन दोनों के साथ सरफराज खान और ध्रुव जुरेल की जगह लेने की उम्मीद है, जिन्होंने साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, टीम प्रबंधन ने हाल ही में कहा है कि टीम अनुभवी खिलाड़ियों पर अपना भरोसा बनाए रखेगा।

इस सीरीज में फोकस स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होगा, जो लगभग नौ महीनों बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। दूसरी ओर, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बांग्लादेश के स्पिनर उन्हें आगामी सीरीज में परेशान कर सकते हैं। ऐसे में दोनों की साझेदारी काफी महत्वपपूर्ण होने वाली है।

भारत को घरेलू जमीन पर हराने के लिए आत्मविश्वास से भरें हैं बांग्लादेशी कप्तान 

बात करें बांग्लादेश की तो नजमुल शान्तों की अगुवाई वाली बांग्लादेशी टीम ने हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को क्लीन स्वीप से हराया है। कप्तान शान्तों का मानना है कि उनकी टीम भारत को उनकी धरती पर हराने में सक्षम है।

बता दें कि, बांग्लादेश ने कभी भी टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ जीत हासिल नहीं की है, लेकिन इस बार उनकी टीम में अनुभव और गहराई है, जो मेजबानों को परेशान कर सकती है। शाकिब अल हसन, लिटन दास, और मुशफिकुर रहीम जैसे अनुभवी खिलाड़ी बांग्लादेश के लिए महत्वपूर्ण होंगे, जबकि मेहदी हसन मिराज का फॉर्म भी निर्णायक हो सकता है। वह पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में बांग्लादेश के स्टार परफॉर्मर थे।

मैच डिटेल्स

मैच वेन्यू तारीख और समय लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स यहाँ देखे
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई गुरुवार, 19 सितंबर, 2024 – सोमवार, 23 सितंबर, 2024, सुबह 9:30 बजे (19 सितंबर) Sports 18 and JioCinema (एप और वेबसाईट) IND vs BAN 1st Test  Match Live Score

MA Chidambaram Stadium, Chennai पिच रिपोर्ट

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी होगी, जो संभावित रूप से तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल प्रदान करेगी। परंपरागत रूप से, चेन्नई की विकेट स्पिनरों की मदद करने के लिए जानी जाती है, लेकिन लाल मिट्टी से बनी पिच अक्सर अच्छी उछाल प्रदान करती है, जो तेज गेंदबाजों के लिए भी अनुकूल होती है।

भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में:

मैच भारत ने जीता बांग्लादेश ने जीता ड्रॉ टाई
13 11 0 02 00

IND vs BAN संभावित प्लेइंग11 

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

भारत के खिलाफ बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11 

नजमुल होसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, मोमिनुल हक, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।

यह भी चेक करे:- IND vs BAN Dream11 Prediction 1st Test

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...