Skip to main content

ताजा खबर

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल मैच अब सिनेमाघरों में भी देख पाएंगे फैंस, पढ़ें बड़ी खबर

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)
IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

जारी एशिया कप 2025 अब अपनी समाप्ति की ओर बढ़ चुका है। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत का सामना चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 28 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की गत चैंपियन भारत अभी तक जारी एशिया कप अपराजेय रही है। भारत ने सभी 6 मैचों में जीत हासिल की है, जिसमें सुपर फोर व ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो जीत भी शामिल हैं।

तो वहीं, यह एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार है, जब फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों ही टीमें इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर, मैच को अपने नाम करना चाहेंगी। हालांकि, भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर इस मैच में थोड़ा भारी नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता फाइनल में रोमांच का एक और स्तर जोड़ देती है। क्रिकेट के अलावा, उनके मुकाबलों का हमेशा से सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व रहा है, और यह मैच भी कोई अपवाद नहीं है।

दोनों टीमों में विश्वस्तरीय प्रतिभा और उच्च दबाव होने के कारण, प्रशंसक एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं जो दर्शकों को रोमांच से भर देगा। इस बीच एक खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट फैंस इस मैच को सिनेमाघरों में भी देख सकते हैं।

इस तरह सिनेमाघरों में देख सकते हैं फैंस भारत बनाम पाकिस्तान मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले फाइनल मैच को भारतीय क्रिकेट फैंस सिनेमाघरों में भी देख सकेंगे। भारत की थिएटर मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर ने घोषणा की है कि वह देशभर में अपने कई सिनेमाघरों में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का प्रसारण करेगा।

इस रोमांचक मैच को थिएटर में देखने के लिए फैंस बुकिंग माई शो पर 250 रुपये से शुरू होने वाले टिकट को बुक कर सकते हैं, और हाई वोल्टेज मैच का बड़े पर्दे पर आनंद ले सकते हैं।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...