Skip to main content

ताजा खबर

“भारत को एक फिट और इन फॉर्म शमी की जरूरत है”- पूर्व क्रिकेटर ने अपने बयान से सभी को चौंकाया

Mohammed Shami (Photo Source: X)

टीम इंडिया को 22 जनवरी 2025 से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने हाल ही में स्क्वॉड का ऐलान किया। इस सीरीज के लिए मोहम्मद शमी की T20I टीम में वापसी हुई है। 34 वर्षीय शमी ने आखिरी बार नवंबर 2022 में टी20 मैच खेला था और एड़ी की सर्जरी के कारण वो एक साल से अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे।

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की तैयारी के लिए शमी की वापसी को बेहद महत्वपूर्ण बताया। अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, चोपड़ा ने टिप्पणी की, “मोहम्मद शमी वापस आ गए हैं। वह फिट हैं। और ऐसा लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी चल रही है। यह पांच मैचों की सीरीज है, और अगर वह फिट और फॉर्म में रहे, तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जा सकते हैं।”

Mohammed Shami की वापसी को लेकर Aakash Chopra ने दिया बड़ा बयान

शमी, जो ऑस्ट्रेलिया में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं खेल पाए थे, वो धीरे-धीरे घरेलू क्रिकेट के माध्यम से मैच फिटनेस हासिल कर रहे हैं। टीम में उनकी वापसी से चयनकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए उनकी तैयारी पर भरोसा है। चोपड़ा ने हालांकि आगाह किया कि शमी का प्रदर्शन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। चोपड़ा ने कहा, “यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी फिटनेस कैसी रहती है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का वर्कलोड और दबाव किसी भी अन्य क्रिकेट से बहुत अलग है।”

इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह भी नहीं खेलेंगे, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं। चोपड़ा ने बुमराह की फिटनेस के बारे में स्पष्टता की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि, “जसप्रीत बुमरा के बारे में कोई खबर नहीं है – उनकी उपलब्धता, फिटनेस, कुछ भी नहीं। अगर बुमराह उपलब्ध भी है, तो भी हमें टीम में शमी की जरूरत है। बुमराह के लिए अकेले आक्रमण का नेतृत्व करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए हमें शमी को फिट रहने और खेलने की जरूरत है।”

टीम इंडिया में शमी की वापसी एक महत्वपूर्ण समय पर हुई है क्योंकि टीम इंडिया आगामी प्रमुख टूर्नामेंट के लिए अपने तेज आक्रमण को मजबूत करना चाहती है। चोपड़ा ने इंग्लैंड श्रृंखला के दौरान शमी के प्रभाव के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “उन्हें ये पांच टी20 मैच खेलने चाहिए और विकेट लेने चाहिए। यह सब फॉर्म और फिटनेस के बारे में है; वो कितने अच्छे प्लेयर हैं इसको लेकर कोई सवाल नहीं है।”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...