Skip to main content

ताजा खबर

भारत की वर्ल्ड कप Victory Parades (1983, 2007 और 2011)

World Cup Victory Parades (Pic Source-X)

भारतीय टीम का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छा रहा था और उन्होंने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से करारी शिकस्त दी थी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

बता दें, भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 का टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। यह टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण था। इससे पहले भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में 1983 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था और 2011 में भी टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में चैंपियन ट्रॉफी 2013 भी जीती थी।

1983 वनडे वर्ल्ड कप में जब भारतीय टीम ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था तब उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी टीम के लिए भव्य स्वागत किया था। 1983 वनडे वर्ल्ड कप में किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि भारत फाइनल में वेस्टइंडीज को हरा देगा। हालांकि टीम ने यह अविश्वसनीय काम कर दिखाया।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को फाइनल में हराया था। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शनी टूर्नामेंट में शानदार रहा था। यही नहीं आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम में श्रीलंका को फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही करारी शिकस्त दी थी। महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का जड़ अपनी टीम को मैच जिताया था।

4 जुलाई को मरीन ड्राइव में निकलेगा का भारतीय टीम का विजय रथ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इस बात की घोषणा की है कि 4 जुलाई को भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा और इसी दिन मरीन ड्राइव में उनका विजय रथ निकलेगा।

1- उस समय की भारतीय टीम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ नई दिल्ली में

2- भारतीय टीम की स्पेशल बस परेड मरीन ड्राइव में खास फैंस के लिए

3- 2011 में मरीन ड्राइव में तमाम फैंस ने भारत के वर्ल्ड कप की जीत का लुफ्त उठाया

a

 

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...