Skip to main content

ताजा खबर

भारत का दौरा इन दिनों सबसे कठिन, घरेलू मैदान पर उसको हराना बहुत मुश्किल: शाकिब अल हसन

भारत का दौरा इन दिनों सबसे कठिन, घरेलू मैदान पर उसको हराना बहुत मुश्किल: शाकिब अल हसन

Shakib Al Hasan (Photo Source: Getty Images)

IND vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 280 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

तो वहीं अब भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच 27 सितंबर, गुरुवार से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने बड़ा बयान दिया है। शाकिब का कहना है कि इन दिनों भारत का दौरा सबसे कठिन दौरा है। साथ ही टीम इंडिया को घर पर हराना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है।

शाकिब अल हसन ने दिया बड़ा बयान

भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले शाकिब अल हसन ने क्रिकबज के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि पाकिस्तान भारत के मुकाबले युवा और अनुभवहीन टीम है। यदि आप उनके द्वारा खेले गए मैचों को देखें और हमारी टीम से तुलना करें, तो हमारे पास अधिक अनुभव है, और टेस्ट क्रिकेट में, यह एक बड़ा कारण हैं।

शाकिब ने आगे कहा- अगर मैं भारत की बात करूं तो वह इस समय नंबर एक टीम है और घरेलू मैदान पर शायद अपराजेय है। वे बाहर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन घर पर वे अपराजेय हैं। किसी भी देश को भारत कठिन लगता है और हम भी अलग नहीं हैं।

ऐसा कहने के बाद, हमें वह लड़ाई दिखाने के लिए वास्तव में अच्छा खेलना होगा, जो हमें लगता है कि हम लड़ सकते हैं। मुझे लगता है कि इन दिनों भारत का दौरा सबसे कठिन है। अन्य टीमें एक या दो मैच हार सकती हैं, लेकिन हम शायद ही भारत को घर पर टेस्ट हारते हुए देखेंगे।

यह भी पढ़े:- IND vs BAN 2nd Test Weather Update: भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच रद्द?

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...