Skip to main content

ताजा खबर

Shakib Al Hasan Retirement: शाकिब अल हसन ने टेस्ट फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान, कानपुर में खेलेंगे आखिरी मैच..!

Shakib Al Hasan (Photo Source: Getty Images)

Shakib Al Hasan Announces Test Retirement: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त भारत दौरे पर हैं, जहां टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। इस बीच, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले शाकिब अल हसन ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

ऑलराउंडर ने पुष्टि की है कि वह अगले महीने मीरपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। हालांकि, अगर सुरक्षा से संबंधित परेशानियां आती हैं तो कानपुर में भारत के खिलाफ आगामी मैच उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा।

भारत के खिलाफ कानुपर टेस्ट मैच से पहले Shakib Al Hasan ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया,

मैंने बीसीबी से मीरपुर में अपना आखिरी टेस्ट खेलने की इच्छा जाहिर की है। मैंने बीसीबी को यह बात बताई है, वे मेरी बात से सहमत हैं। वे सब कुछ व्यवस्थित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि मैं बांग्लादेश जा सकूं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो कानपुर में भारत के खिलाफ मैच टेस्ट क्रिकेट में मेरा आखिरी मैच होगा।

शाकिब ने बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 38.33 की औसत से 4600 रन बनाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 217 रहा है। वहीं, ऑलराउंडर ने 31.85 की औसत से 242 विकेट भी लिए हैं।

नए खिलाड़ियों को लाने का यह सही समय है- Shakib Al Hasan

शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने यह भी बताया कि वह बांग्लादेश के लिए आखिरी टी20 मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान खेल चुके हैं। हालांकि, शाकिब ने इस बात की पुष्टि की कि वह फ्रेंचाइजी टी20 लीग खेलते रहेंगे।

नए खिलाड़ियों को लाने का यह सही समय है। टी20 इंटरनेशनल के लिए भी यही दृष्टिकोण है। मैंने मुख्य चयनकर्ता और बीसीबी अध्यक्ष से बात की है और हम सभी ने माना कि यह आगे बढ़ने और नए खिलाड़ियों को आगे आने देने का सही समय है। लेकिन अभी के लिए, आप कह सकते हैं कि मैं दोनों फॉर्मेट छोड़ रहा हूं। अगर मैं टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और बीसीबी को लगता है कि उन्हें एक निश्चित समय के लिए टीम में मेरी जरूरत है, तो हम इस पर विचार कर सकते हैं। लेकिन अभी के लिए, यही है।

बता दें, शाकिब अल हसन ने 2007 से टी20 वर्ल्ड कप के हर संस्करण में भाग लिया है और 2024 में 50 विकेट पूरे कर वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। शाकिब ने साथ ही यह पुष्टि भी कि है कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 बांग्लादेश के लिए उनकी आखिरी वनडे सीरीज होगी।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...