Skip to main content

ताजा खबर

भारत का कप्तान बनने के लिए हार्दिक पांड्या को करना होगा यह काम, पूर्व क्रिकेटर ने दी एडवाइस

भारत का कप्तान बनने के लिए हार्दिक पांड्या को करना होगा यह काम, पूर्व क्रिकेटर ने दी एडवाइस

Sanjay Manjrekar & Hardiik Pandya (Photo Source: X)

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आते थे। लेकिन रोहित के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को फुल-टाइम कप्तान नियुक्त किया गया। हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या के होते हुए भी अक्षर पटेल को उपकप्तान नियुक्त किया गया।

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाकर एक शानदार लीडर के रूप में अपने आप को स्थापित किया था। अगले सीजन में भी हार्दिक ने टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया था। बता दें, हार्दिक ने 16 टी20 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से 11 में टीम ने जीत दर्ज की है।

संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि अगर हार्दिक पांड्या लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, तो वह कप्तानी की चर्चा में वापस आ सकते हैं। साथ ही, पूर्व भारतीय क्रिकेटर को लगता है कि बीसीसीआई की चयन समिति में बदलाव भी हार्दिक के पक्ष में काम कर सकता है।

हार्दिक पांड्या को फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलना होगा

संजय मांजरेकर ने  Star Sports’ के ‘Deep Point’ प्रोग्राम पर बात करते हुए कहा,

“बीसीसीआई या चयन समिति में नए मैनेजमेंट के साथ भारतीय क्रिकेट की गतिशीलता बदल सकती है। हर किसी का अपना अलग दृष्टिकोण होता है। पांड्या के लिए, मुख्य बात यह होगी कि वह लगातार खेलने की अपनी इच्छा दिखाएं। वह शायद ही कभी फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन अगर वह ऐसा करना शुरू करते हैं, तो इससे उनका दावा मजबूत होगा।”

पांड्या हमेशा आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छे रहे हैं- संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने पिछले कुछ सालों में आईसीसी इवेंट्स में हार्दिक पांड्या के शानदार योगदान को याद करते हुए कहा,

“पांड्या हमेशा आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छे रहे हैं। बहुत से लोगों को याद नहीं है कि 2019 वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक उन पिचों पर भारत के जाने-माने गेंदबाज थे। आपको बहुत ज्यादा दौड़ना पड़ता है, खास तौर पर बीच के ओवरों में। टी20 में दबाव अलग तरह का होता है, लेकिन वनडे में फिजिकल डिमांड बहुत ज्यादा होती है- खास तौर पर एक ऑलराउंडर के लिए जो 7-10 ओवर गेंदबाजी करता है और फिर नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी करता है। फिजिकल फिटनेस बहुत जरूरी है।”

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: स्लो ओवर-रेट पर ICC ने लगाई इंग्लिश टीम को फटकार; WTC पॉइंट्स टेबल में काटे गए 12 अंक

ENG vs NZ 2026: England fined and docked 12 WTC points for slow over rate in second Test (image via getty) रविवार (21 जून) को द ओवल में न्यूजीलैंड के...

‘वह रन बना रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें नहीं चुना गया’ यशस्वी जायसवाल को लेकर आखिर किसने दिया ऐसा बयान

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में शानदार शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे...

हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा, बनी दुनिया की पहली क्रिकेटर

Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बता दें वह पुरुष और...

Women’s T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद फंसी टीम इंडिया, जाने सेमीफाइनल का पूरा समीकरण

India Women’s T20 World Cup semifinal qualification scenarios (image via getty) भारत को महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार (21 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका...