Skip to main content

ताजा खबर

भारत और पाकिस्तान के यह दिग्गज खिलाड़ी US Master टी10 के आगामी सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे

भारत और पाकिस्तान के यह दिग्गज खिलाड़ी US Master टी10 के आगामी सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे

suresh raina and harbhajan singh (pic source-twitter)

US Masters टी10 का दूसरा सीजन बहुत जल्द शुरू होने वाला है। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी है। सभी टीमें आगामी सीजन में धुआंधार प्रदर्शन करना चाहेंगी और नॉर्थ अमेरिका के दर्शकों को एंटरटेन भी करना चाहेंगे।

पहले सीजन में कई दिग्गज खिलाड़ियों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा गया था और अपनी टीम की जीत में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। US Masters टी10 के दूसरे सीज़न के खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के लिए 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। दुनियाभर के तमाम खिलाड़ियों को आगामी सीजन में भी अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा।

यह है सभी फ्रेंचाइजियों का फुल स्क्वॉड:

कैलिफोर्निया बोल्ट ने न्यूजीलैंड के जिमी नीशम को आइकॉन के रूप में टीम में शामिल किया। उनके अलावा टीम में लियाम प्लंकेट (इंग्लैंड: प्लेटिनम ग्रेड), कॉलिन डी ग्रैंडहोम (न्यूजीलैंड: ग्लोबल सुपरस्टार), शेहान जयसूर्या (श्रीलंका), बिपुल शर्मा (भारत) और लाहिरू मिलान्था (यूएसए), मुनाफ पटेल (भारत), मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड), मनप्रीत गोनी (भारत), समीउल्लाह शिनवारी (अफगानिस्तान), जॉन-रस जग्गेसर (वेस्टइंडीज), देवेंद्र बिशू (वेस्टइंडीज), क्रिस बेंजामिन (दक्षिण अफ्रीका), मयंक तेहलान (भारत), हुसैन तलत (पाकिस्तान), केसरिक विलियम्स (वेस्टइंडीज) और धम्मिका प्रसाद (श्रीलंका) भी है।

डेट्रायट फॉल्कंस ने श्रीलंका के थिसारा परेरा को आइकॉन के रूप में चुना है। उनके अलावा टीम में अब्दुर रज्जाक (पाकिस्तान: प्लेटिनम ग्रेड), आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया: ग्लोबल सुपरस्टार), डेविड मलान (इंग्लैंड), रायद एमरिट (वेस्टइंडीज), और एंजेलो परेरा (श्रीलंका), दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज), मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश), सीकुगे प्रसन्ना (श्रीलंका), चतुरंगा डी सिल्वा (श्रीलंका), आरिफुल हक (बांग्लादेश), लुईस मैकमैनस (इंग्लैंड), इमरान खान (पाकिस्तान), सैयद रसेल (बांग्लादेश), और एनामुल हक जूनियर (बांग्लादेश) भी है।

शिकागो प्लेयर्स ने आइकॉन के रूप में भारत के पार्थिव पटेल को टीम में शामिल किया है। उनके अलावा इसुरु उदाना (श्रीलंका: प्लेटिनम ग्रेड), सुरेश रैना (भारत: ग्लोबल सुपरस्टार), गुरकीरत सिंह मान (भारत), अनुरीत सिंह (भारत), केनर लुईस (वेस्टइंडीज), पवन नेगी (भारत), केविन ओ ब्रायन (स्कॉटलैंड), ईश्वर पांडे (भारत), जेसी राइडर (न्यूजीलैंड), विलियम पर्किन्स (वेस्टइंडीज), शुभम रंजन (भारत), जेसल करिया (भारत), अभिमन्यु मिथुन (भारत), शापूर जादरान (अफगानिस्तान) और अल-अमीन हुसैन (बांग्लादेश) को भी टीम में शामिल किया गया है ।

न्यूयॉर्क वॉरियर्स में आइकॉन के रूप में पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक को टीम में शामिल किया है। शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया: प्लेटिनम ग्रेड), ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज: ग्लोबल सुपरस्टार), कामरान अकमल (पाकिस्तान), सोहेल खान (पाकिस्तान), और उम्मेद आसिफ (पाकिस्तान), मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान), रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड), बेन डंक (इंग्लैंड), सोहेल तनवीर (पाकिस्तान), हसन खान (पाकिस्तान), मनोज तिवारी (भारत), उन्मुक्त चंद (अमेरिका), क्रिस वुड (इंग्लैंड), सीन डिकसन (दक्षिण अफ्रीका) और इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) ने मिलकर टीम को और मजबूत कर दिया है।

अटलांटा राइडर्स ने बांग्लादेश के नूरुल हसन सोहान को खरीदा है। उनके अलावा रवि बोपारा (इंग्लैंड: प्लेटिनम ग्रेड), शोएब मलिक (पाकिस्तान: ग्लोबल सुपरस्टार), समित पटेल (इंग्लैंड), मोहम्मद इरफान (पाकिस्तान), और हम्माद आजम (पाकिस्तान), रिकार्डो पॉवेल (वेस्टइंडीज), केवोन कूपर (वेस्टइंडीज), कमरुल इस्लाम रब्बी (बांग्लादेश), अराफात सनी (बांग्लादेश), बेनी हॉवेल (इंग्लैंड), एलियास सनी (बांग्लादेश), हैमिल्टन मसाकाद्जा (जिम्बाब्वे), राजदीप दरबार (भारत), और अमिला अपोंसो (श्रीलंका) को भी टीम में शामिल किया गया है ।

मार्सविलेज यूनिटी कैंप में आइकॉन के रूप में भारत के हरभजन सिंह शामिल किए गए हैं। उनके अलावा टीम में चैडविक वाल्टन (वेस्टइंडीज: प्लेटिनम ग्रेड), एशले नर्स (वेस्टइंडीज: ग्लोबल सुपरस्टार), ओबस पिएनार (दक्षिण अफ्रीका), सौरभ तिवारी (भारत), और शैनन गेब्रियल (वेस्टइंडीज), रुम्मन रईस (पाकिस्तान), अनवर अली (पाकिस्तान), उपुल थरंगा (श्रीलंका), चंद्रपॉल हेमराज (वेस्टइंडीज), मुख्तार अहमद (पाकिस्तान), जसकरन मल्होत्रा (अमेरिका), नवीन स्टीवर्ट (वेस्टइंडीज), कार्मी ले रॉक्स (दक्षिण अफ्रीका), योगेश नागर (भारत), जोनाथन कार्टर (वेस्टइंडीज) और रजत भाटिया (भारत) को शामिल किया गया।

T Ten Global Sports के फाउंडर और अध्यक्ष नवाब शाजी उल मुल्क ने कहा कि, ‘US में क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है और यह सफर भी काफी खास रहा है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की वजह से यहां पर क्रिकेट की फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है और हमें पूरी उम्मीद है कि US Masters टी10 के दूसरे सीजन में भी हम लोग शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे और तमाम फैंस का दिल जीतना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा 193 रनों का लक्ष्य, सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी 

ZIM vs IND (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार को हरारे...

26 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND, 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, किए दो बदलाव; प्लेइंग XI पर डालें नजर हरारे स्पोर्ट्स क्लब...

ZIM vs IND, 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, किए दो बदलाव; प्लेइंग XI पर डालें नजर

ZIM vs IND, 3rd T20I: india opted to bat first (image via X) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार, 26 जुलाई को खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी20आई मैच में...

SM Trends: 26 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टी20आई सीरीज के दौरान हरारे में भारत के युवा तेज गेंदबाजों...