
Ruturaj Gaikwad (image via X)
काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आगामी दुलीप ट्राॅफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू हो रहा है।
बता दें कि गायकवाड़ की मदद के लिए लिए शम्स मुलानी को उपकप्तान बनाया गया है, और पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, मुशीर और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी भी टीम का अहम हिस्सा हैं।
टीम में हार्विक देसाई और उर्विल पटेल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। बल्लेबाजी यूनिट में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। टीम सेलेक्शन के बाद वेस्ट जोन आगामी टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।
इसके अलावा इस टीम में जहां तक गेंदबाजी आक्रमण की बात है, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी और कई अन्य खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, और संभवतः दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन का सामना करेंगे। साथ ही आर्या देसाई, जय गोहिल, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, राजवर्धन हंगरगेकर और विशाल जायसवाल को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर जगह मिली है।
दुलीप ट्राॅफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की पूरी टीम
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: आर्या देसाई – गुजरात, जय गोहिल – सौराष्ट्र, अर्शिन कुलकर्णी – महाराष्ट्र, महेश पिठिया – बड़ौदा, राजवर्धन हंगरगेकर – महाराष्ट्र, विशाल जायसवाल – गुजरात
नाॅर्थ जोन के खिलाफ है वेस्ट जोन का पहला मैच
बता दें कि आगामी दुलीप ट्राॅफी में वेस्ट जोन अपने खिताबी अभियान की शुरुआत नाॅर्थ जोन के खिलाफ होने वाले पहले मैच से करेगी। दोनों टीमें 23 अगस्त को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आमने-सामने होंगी। ये टीमें दूसरे क्वार्टर-फाइनल में एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मुकाबले की विजेता टीम 30 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन का सामना करेगी। वहीं, पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का मुकाबला पहले क्वार्टरफाइनल की विजेता टीम से होगा, जो 23 अगस्त को ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा।
12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें
वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

