Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय टीम से ड्राॅप होने के बाद, अब पंजाब के लिए विजय हजारे ट्राॅफी में खेलते हुए नजर आएंगे शुभमन गिल 

भारतीय टीम से ड्राॅप होने के बाद, अब पंजाब के लिए विजय हजारे ट्राॅफी में खेलते हुए नजर आएंगे शुभमन गिल 

IND vs SA: Shubman Gill (image via getty)

आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह ना बना पाने वाले शुभमन गिल को पंजाब टीम में विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 के लिए शामिल किया गया है। हालांकि, वह कितने मैच खेलेंगे, अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही पंजाब की इस टीम में भारतीय टीम से अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा को भी जगह मिली है।

गिल और अर्शदीप दोनों के आगामी न्यूजीलैंड वनडे इंटरनेशनल मैचों में खेलने की उम्मीद है।  गिल इस सीरीज में भारत के कप्तान होंगे। पंजाब लीग का एलीट ग्रुप सी का आखिरी मैच 8 जनवरी को खत्म हो जाएगा, जिसके बाद न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बहुत कम समय बचेगा। इसलिए, फिलहाल दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता अनिश्चित है। 11 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

अभिषेक शर्मा द्वारा पूरा सीजन खेलने की संभावना

तो वहीं, अगर अभिषेक शर्मा पूरी को किसी तरह की इंजरी नहीं हुई है, तो वह पंजाब के लिए विजय हजारे के पूरे सीजन में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। अभिषेक को भारतीय टीम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जगह मिली है, जो 21 जनवरी से शुरू होगी। तो वहीं, विजय हजारे टूर्नामेंट का फाइनल मैच 18 दिसंबर को होगा। इस वजह से अभिषेक पंजाब के लिए पूरा सीजन खेल सकते हैं।

इसके अलावा पंजाब की इस टीम में कुछ स्टार खिलाड़ी जैसे प्रभसिमरन सिंह, नमन धीर और हरप्रीत बराड़ को भी जगह मिली है। अगर पंजाब इस बार अपना बेस्ट खेल दिखाने में रही, तो वह पहली बार विजय हजारे ट्राॅफी को अपने नाम कर सकती है।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए पंजाब टीम

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारण, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा

नोट: पंजाब ने आधिकारिक प्रेस रिलीज में टीम के लिए किसी कप्तान की घोषणा नहीं की है

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...