Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाने के लिए विदेश से आया न्यौता

भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाने के लिए विदेश से आया न्यौता

Team India

टीम इंडिया हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर वापस स्वदेश लौटी है। 4 जुलाई को बारबाडोस से वापस आने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल काफी बिजी रहा है। उन्होंने पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। फिर मुंबई के मरीन ड्राइव से वानखेड़े तक निकली विक्ट्री परेड में शामिल हुए।

वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित भी किया। वहीं अब मालदीव ने टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए आमंत्रित किया है।

मालदीव्स मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशन कॉर्पोरेशन (MMPRC) और मालदीव्स एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री (MATI) ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए भारतीय टीम को आमंत्रित किया है और टी-20 वर्ल्ड कप जीत को सेलिब्रेट करने का आग्रह किया है।

भारतीय टीम का स्वागत करना सम्मान की बात…

MMPRC के सीईओ और प्रबंध निदेशक, इब्राहिम शिउरी और MATI के महासचिव, अहमद नजीर ने ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा, हमें आपका आदर सत्कार करने में गर्व महसूस होगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि आप यहां यादगार पलों और अनुभवों को बटोर सकें। इसके अलावा खूब आराम कर सकें।

उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करना और उनकी जीत की खुशी में हिस्सा लेना मालदीव के लिए बहुत सम्मान की बात होगी। हम उनकी मेजबानी करने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि हम उनकी जीत के जश्न की यादें बनाने के लिए सही माहौल पेश कर सकें।

कहां हैं विश्व विजेता खिलाड़ी ?

बता दें कि अधिकतर खिलाड़ी इस वक्त ब्रेक पर हैं और अपने-अपने होमटाउन में छुट्टियां बिता रहे हैं। संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को भी रेस्ट दिया गया है, जिन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है। ये तीनों खिलाड़ी जल्द ही जिम्बाब्वे में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका सीरीज से आराम दिया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...