Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी हुए मालामाल, BCCI ने 125 करोड़ देने की घोषणा की

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी हुए मालामाल, BCCI ने 125 करोड़ देने की घोषणा की

BCCI announce INR 125 Crores prize money for Team India

बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह (Jay Shah) ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए ईनामी राशि की घोषणा की है। उन्होंने पुरस्कार राशि के रूप में भारतीय खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश कर दी है। जय शाह ने ट्वीट करते हुए इसके बारे में जानकारी साझा की है।

बता दें कि भारतीय टीम ने 29 जून को बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी-20 ट्रॉफी पर कब्जा किया है। वहीं अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी ईनामी राशि का ऐलान किया है। उन्होंने 125 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

जय शाह (Jay Shah) ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, “मुझे आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई!”

ये रहा जय शाह का ट्वीट

विराट-रोहित के बाद जडेजा ने लिया T20I से संन्यास

इससे पहले खिताब जीतने के बाद पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। भारतीय खिलाड़ी भी अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाए और भरे मैदान में उनके आखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने ट्रॉफी के साथ सोते हुए की तस्वीरें भी साझा की हैं।

इसके अलावा चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्याल ले लिया है। वहीं आज स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का ऐलान किया है। हालांकि, ये तीनों सीनियर खिलाड़ी वनडे और टेस्ट प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...