
Smriti Mandhana (Pic Source-X)
भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी की लेटेस्ट महिला वनडे रैंकिंग में दूसरे पायदान पर आ चुकी है। स्मृति मंधाना को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो उन्होंने बनाए और तोड़े हैं।
आईसीसी की लेटेस्ट महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका की Laura Wolvaardt हैं। इस अनुभवी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। जहां एक तरफ स्मृति मंधाना के 734 अंक है वहीं Laura Wolvaardt के 773 अंक है।
ऑस्ट्रेलिया की स्टैंड इन कप्तान तहिला मेग्रा 24वें पायदान पर पहुंच चुकी है। वहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की रैंकिंग में गिरावट आई है और अब वो 13वें पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज में हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और उन्होंने 17 रन, 38 रन और 12 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने तीसरे वनडे मैच में अपना दूसरा वनडे शतक जड़ा था और अब वो 29वें पायदान पर आ चुकी है जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में भी उन्होंने लंबा उछाल लगाया है और अब उनकी 20वीं रैंकिंग है। ऑलराउंडर की सूची में एनाबेल सदरलैंड 9वें पायदान पर है।
दीप्ति शर्मा आईसीसी की लेटेस्ट टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है
भारत की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 रैंकिंग में वो दूसरे पायदान पर है। दीप्ति शर्मा के 748 अंक है जबकि इंग्लैंड की Sophie Ecclestone के 768 अंक है।
टीम इंडिया की बात की जाए तो इस समय वो वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 49 रन से जीत दर्ज की थी। पहले मैच में टीम इंडिया की ओर से स्मृति मंधाना ने 54 रन बनाए थे जबकि Jemimah Rodrigues ने 73 रन की पारी खेली थी।
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान
घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

