Skip to main content

ताजा खबर

भाई हार्दिक की पूरी कॉपी करते हैं Krunal Pandya, नेट्स में खुद भी कर रहे हैं लाल गेंद से अभ्यास

Krunal Pandya (Image Credit- Instagram)

ऑलराउंडर Krunal Pandya इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जहां वो इन दिनों एक के बाद एक रील वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं पाठ-पूजा के बीच इस खिलाड़ी को अभ्यास का समय मिल गया है, जहां नेट्स में क्रुणाल नजर आए हैं। इससे जुड़ी रील वीडियो भी इस खिलाड़ी ने इंस्टा पर पोस्ट की है, जिसमें ये खिलाड़ी पहले से काफी ज्यादा ही अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

क्या बदल जाएगी Krunal Pandya की IPL टीम?

दूसरी ओर Krunal Pandya वैसे तो कुछ समय से IPL में LSG टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। ऐसे में ये टीम क्रुणाल को शायद रिलीज कर सकती है, जिसके बाद हो सकता है कि हार्दिक की कप्तानी वाली MI टीम एक बार फिर से क्रुणाल को खरीद ले। वैसे हार्दिक और क्रुणाल के IPL करियर का आगाज MI टीम से हुआ था और फिर दोनों ने IPL के दमपर टीम इंडिया में एंट्री ली थी।

Krunal Pandya ने शुरू की घरेलू क्रिकेट की तैयारी

*Krunal Pandya ने शेयर की इस बार नेट्स में अभ्यास वाली रील वीडियो।
*जिसमें ये ऑलराउंडर खिलाड़ी लाल गेंद से गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहा है।
*आगामी रणजी ट्रॉफी की तैयारियों में जुटे क्रुणाल, Baroda से खेलते हैं घरेलू क्रिकेट।
*वहीं वीडियो में क्रुणाल लंबे बालों के साथ काफी Cool लग रहे हैं गेंदबाजी करते हुए।

आप भी देखो Krunal Pandya की नई रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

हार्दिक को लेकर नई रिपोर्ट आई है सामने

फिलहाल हार्दिक पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर है, लेकिन इस बीच ऑलराउंडर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कुछ रिपोर्ट्स में एक दावा किया जा रहा है, इस दावे के तहत हार्दिक इस बार अपनी घरेलू टीम Baroda से रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेल सकते हैं। जिसके बाद वो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के जरिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं, अब देखना अहम होगा कि भविष्य में BCCI का फैसला क्या होता है। वैसे हार्दिक ने साल 2018 में टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट और उसी साल Baroda से आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला था, फिर इंजरी के चलते वो इस प्रारूप से दूर हो गए थे।

लाल गेंद से अभ्यास करते हुए हार्दिक का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...