Skip to main content

ताजा खबर

“बोर्ड ने आमिर-इमाद के साथ डील…”- मोहम्मद हफीज ने PCB पर लगाए बड़े आरोप, क्रिकेट जगत में मचा बवाल

“बोर्ड ने आमिर-इमाद के साथ डील…”- मोहम्मद हफीज ने PCB पर लगाए बड़े आरोप, क्रिकेट जगत में मचा बवाल

Moh. Amir, Moh. Hafeez & Imad Wasim (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 ग्रुप स्टेज राउंड में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 6 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवरों में 119 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। पाकिस्तान 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 113 रन ही बना पाई।

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जमकर पाकिस्तान के प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं, जिसमें अब मोहम्मद हफीज भी शामिल हो गए हैं। हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत में बवाल मचा दिया है।

कोई भी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहता- मोहम्मद हफीज

पाकिस्तान के पूर्व डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने दावा किया है कि बोर्ड ने मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम के साथ डील की थी, जिसके बाद उन्होंने अपना रिटायरमेंट वापस लिया है। साथ ही हफीज ने बोर्ड पर घरेलू क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को बढ़ावा न देने का भी आरोप लगाया है।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद हफीज ने लोकल टीवी चैनल पीटीवी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘वो उन्हें लालच में यहां लाए, ऐसे खिलाड़ियों से डील की जिन्होंने पाकिस्तान की क्रिकेट को बर्बाद कर दिया। मैं घरेलू सर्किट में था, लेकिन कोई भी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे मुझसे कह रहे थे, हफीज भाई, अगर हममें से कोई भी चयनित हो जाता है, तो हम उसे ले लेंगे। ऐसा कैसे हो सकता है कि जो खिलाड़ी पाकिस्तान का घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलते उनका चयन हो जाए।’ 

हफीज ने आगे कहा, ‘छह महीने पहले जब उनसे पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि वे लीग में खेलना चाहते हैं। अब चूंकि इन दिनों कोई लीग नहीं हो रही है तो वे विश्व कप में खेल रहे हैं। वे विश्व कप में ऐसे खेल रहे हैं मानो यह कोई अन्य लीग हो।’ 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को लगातार दो मैचों में हार का सामना पड़ा है। टीम अगला मुकाबला 11 जून को न्यूयॉर्क में कनाडा के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में पाकिस्तान को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, नहीं तो फिर टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो सकती है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...