
Shakib Al Hasan (Photo Source:: X)
बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन पर सभी प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से बैन लगाया गया है। लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में की गई एक जांच में पाया गया कि ऑलराउंडर की कोहनी 15 डिग्री से अधिक मुड़ती है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
शाकिब ने पिछले महीने चेन्नई के श्री रामचंद्र सेंटर फॉर स्पोर्ट्स साइंस में बॉलिंग एक्शन का दूसरा टेस्ट कराया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पॉजिटिव रिजल्ट की कामना कर रहा था। लेकिन ऑलराउंडर इस टेस्ट में भी फेल हो गए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की कि शाकिब को सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर ही खेलने की मंजूरी मिली है।
शाकिब अल हसन का सस्पेंशन जारी रहेगा- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया,
“यूके में लॉफबोरो यूनिर्सिटी के टेस्टिंग सेंटर में इनिशियल इंडिपेंडेंट एसेसमेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी से शाकिब का मौजूदा सस्पेंशन जारी रहेगा। बॉलिंग सस्पेंशन को हटाने के लिए एक सफल रिएसेसमेंट की आवश्यकता है। शाकिब वर्तमान में गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं, लेकिन वे घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे शाकिब
बांग्लादेश क्रिकेट टीम चैपिंयस ट्रॉफी 2025 में भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप-ए में हैं। टीम पहला मुकाबला 20 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलेगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश चयनसमिति के एक सदस्य ने शाकिब के 15 सदस्यीय टीम में जगह बना पाने को लेकर बात करते हुए बताया कि अगर वह गेंदबाजी नहीं कर सकते, तो उनके टूर्नामेंट में खेलने की संभावना कम है।
“अगर वह (शाकिब) गेंदबाजी नहीं कर रहा है, तो उसके चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की संभावना बहुत कम है। तमीम ने संन्यास की घोषणा कर दी है, और शाकिब को अपना तीसरा टेस्ट (बॉलिंग रिएसेसमेंट) देने के बाद आना होगा और मुझे टूर्नामेंट में उसके खेलने की संभावना पर संदेह है। इसलिए, आप कह सकते हैं कि हम उनके (तमीम और शाकिब) बिना टीम तैयार कर रहे हैं, क्योंकि अगर शाकिब गेंदबाजी नहीं कर रहा है, तो हम उसके बारे में नहीं सोचेंगे। अगर BCB को लगता है कि वह टेस्ट के बाद आ सकता है, तो हम उसके रिप्लेसमेंट के लिए जा सकते हैं क्योंकि हमारे पास समय होगा।”
9 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: KKR की 8 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट
8 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद

