Skip to main content

ताजा खबर

बैटिंग की बजाय हेयर कटिंग पर है Virat का ध्यान, मेलबर्न पहुंचकर सेलिब्रेटी हेयर स्टाइलिस्ट से करवाया Hair Cut

बैटिंग की बजाय हेयर कटिंग पर है Virat का ध्यान, मेलबर्न पहुंचकर सेलिब्रेटी हेयर स्टाइलिस्ट से करवाया Hair Cut

Virat Kohli (Photo Source: X)

टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से कुछ दिन पहले शुक्रवार को अपने नए और स्टाइलिस्ट हेयरस्टाइल से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। कोहली न केवल क्रिकेट के आइकन हैं, बल्कि फैशन और हेयरस्टाइल के मामले में भी वो युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं।

लोग विराट कोहली की स्टाइल को कितना ज्यादा फॉलो करते हैं, उसकी झलक हमें हाल ही में देखने को मिली। दरअसल स्टार क्रिकेटर ने मेलबर्न पहुंच कर बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले एक नया हेयरकट करवाया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनके हेयर कटिंग करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विराट कोहली के नए लुक की तस्वीर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जॉर्डन टैबकमैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “राजा का नया ताज”। फैंस को विराट कोहली का ये लुक काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और सभी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jordan Tabakman (@jordantabakman)

A post shared by Jordan Tabakman (@jordantabakman)

जारी BGT सीरीज में विराट के बल्ले से निकला है सिर्फ एक शतक

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो चूंकि सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है, भारत को 2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के लिए अपनी उम्मीदों को जीवित रखने के लिए आने वाले दोनों मैच जीतने होंगे। गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ और ऐसे में उन्हें WTC फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

विराट की बात करें तो भारत का ये दिग्गज बल्लेबाज टीम के मध्य क्रम को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। विराट कोहली के लिए ये सीरीज उतना अच्छा नहीं रहा है। सीरीज के पहले मैच में उन्होंने शतक जरूर लगाया था, लेकिन उसके बाद के दोनों मैचों में उनका बल्ला पूरी तरह से शांत रहा है। ऐसे में अगर भारत को ये सीरीज जीतना है तो उसके लिए विराट का फॉर्म में वापस आना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...