
Fatima Sana (Image Credit- Twitter X)
पाकिस्तान महिला टीम की ऑलराउंडर व कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। फातिमा ने जारी महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तानी टीम पर विश्वास जताते हुए कहा है कि उन्हें टीम से सेमीफाइनल मैचों में बेहतर खेल दिखाने की उम्मीद है, खासकर बल्लेबाजी विभाग में।
गौरतलब है कि पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने 7 सितंबर, सोमवार को हांगकांग, चीन के खिलाफ हुए एक मुकाबले में 72 रनों से जीत हासिल की और ग्रुप ए से भारत के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है। अब उसका दूसरे सेमीफाइल में सामना 11 सितंबर, शुक्रवार को अब तक अपराजित रही श्रीलंका से सामना होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
Fatima Sana दिया बड़ा बयान
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले फातिमा सना ने आईसीसी के हवाले से कहा “मुझे लगता है कि बैटिंग में हमें और बेहतर करने की जरूरत है, जैसे स्ट्राइक रोटेट करना और ज्यादा से ज्यादा पार्टनरशिप बनाना। हम साथ बैठकर इन चीजों पर चर्चा करने की कोशिश करेंगे।”
अनुभवी ऑलराउंडर ने आगे कहा “तो हम सेमीफाइनल से पहले साथ बैठकर कई चीजों पर चर्चा करेंगे, क्योंकि हमें पता है कि यह एक नॉकआउट मैच है, इसलिए हम पूरी कोशिश करेंगे। पूरी पाकिस्तानी टीम से अब बेहतर खेल दिखाने की उम्मीद है, खासकर बल्लेबाजी में।”
दूसरी ओर, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला ही एकमात्र पक्का सेमीफाइनल है, जबकि भारत 10 सितंबर को होने वाले पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मुकाबले के विजेता का इंतजार कर रहा है। यह मैच 8 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें – ‘PCB पर अभी भी मेरे हजारों डॉलर बकाया हैं’ पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलिप्सी का बड़ा दावा
‘क्या मालदीव की छुट्टी भी शामिल है?’ – केविन पीटरसन के इंग्लैंड का मेंटर बनने पर केएल राहुल ने ली चुटकी
उम्र में फर्जीवाड़े के चलते रोहित यादव भारत की U-19 टीम से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
विराट-रोहित को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले किया अलर्ट!
बिग बैश लीग में होगी प्राइवेट इन्वेस्टर्स की एंट्री! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक फैसला

