Skip to main content

ताजा खबर

बेन स्टोक्स को कप्तानी से हटाना सही नहीं – इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान की ECB से अपील

Michael Vaughan opposes calls to sack Ben Stokes (image via getty)
Michael Vaughan opposes calls to sack Ben Stokes (image via getty)

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाना गलत होगा। वॉन का मानना ​​है कि स्टोक्स ने अपनी कप्तानी से जो योगदान दिया है, उसके लिए उन्हें काफी श्रेय मिलना चाहिए और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को इसे मानना ​​चाहिए।

हाल ही में, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन 8 जून की सुबह एक पब में हुई बहस-बाजी के चलते चर्चा में हैं, इसके बावजूद, वॉन का कहना है कि मैदान के बाहर हुई एक घटना से इंग्लिश क्रिकेट पर उनके अच्छे असर को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए।

वॉन ने ‘द टेलीग्राफ’ में लिखा

वॉन ने ‘द टेलीग्राफ’ में लिखा, “हां, बेन स्टोक्स ने कर्फ्यू तोड़ा। हां, उनसे गलती हुई। लेकिन क्या इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के तौर पर उन्हें हटाने के लिए यह काफी वजह है? मुझे ऐसा नहीं लगता। कप्तान और ऑल-राउंडर के तौर पर इंग्लैंड के लिए स्टोक्स ने जो कुछ भी किया है, उसके लिए उनका काफी सम्मान और साख है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड में बड़े फैसले लेने वालों के पास ऐसी साख बिल्कुल नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “अब हम ऐसी स्थिति में हैं जहां या तो वे कड़ा फैसला लेते हुए कहें, ‘ठीक है, हम आपको उस गलती के लिए निकाल रहे हैं’ या फिर वे उसका साथ दें और आगे बढ़ें। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि स्टोक्स खुद ही अपनी तरफ से कोई फैसला ले लेंगे। लेकिन उन्हें हिम्मत और मजबूती दिखानी होगी और वही करना होगा जो उन्हें सही लगता है। अगर वे उसे निकालना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन मैं इस मामले में उस फैसले से सहमत नहीं हूं।”

रवि भोपारा ने भी कही ये बात

बोपारा ने स्काई क्रिकेट पर कहा, “मुझे लगता है कि सही प्रक्रिया अपनाना जरूरी है और हमें जल्दबाजी में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए, क्योंकि यह बेन (स्टोक्स) या इंग्लिश क्रिकेट के लिए सही नहीं होगा। बेन इंग्लिश क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और उनके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, जैसा कि किसी भी टॉप-लेवल के खेल या बड़े खिलाड़ी के मामले में होता है। उम्मीद है कि सही प्रक्रिया अपनाई जाएगी और फिर सब कुछ किसी नतीजे पर पहुंचेगा।”

আরো ताजा खबर

श्रीलंका दौरे पर गॉल से होगी भारत की टेस्ट सीरीज की शुरुआत, टी20 मुकाबलों पर भी मंथन

Sri Lanka Test tour in Galle, T20I series (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस साल अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे पर दोनों...

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, जो रूट बने अंतरिम कप्तान

Joe Root(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया...

PCB द्वारा वेस्टइंडीज-इंग्लैंड टेस्ट दौरे के लिए ना चुने जाने के फैसले से नाखुश हैं शाहीन अफरीदी

Shaheen Afridi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को इस साल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से...

‘मैं यह नहीं दिखाना चाहता कि मैं खेलना चाहता हूं’ टीम इंडिया में वापसी को लेकर भुवी ने रखा अपना पक्ष

Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Images) अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। टीम...