

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाना गलत होगा। वॉन का मानना है कि स्टोक्स ने अपनी कप्तानी से जो योगदान दिया है, उसके लिए उन्हें काफी श्रेय मिलना चाहिए और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को इसे मानना चाहिए।
हाल ही में, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन 8 जून की सुबह एक पब में हुई बहस-बाजी के चलते चर्चा में हैं, इसके बावजूद, वॉन का कहना है कि मैदान के बाहर हुई एक घटना से इंग्लिश क्रिकेट पर उनके अच्छे असर को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए।
वॉन ने ‘द टेलीग्राफ’ में लिखा
वॉन ने ‘द टेलीग्राफ’ में लिखा, “हां, बेन स्टोक्स ने कर्फ्यू तोड़ा। हां, उनसे गलती हुई। लेकिन क्या इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के तौर पर उन्हें हटाने के लिए यह काफी वजह है? मुझे ऐसा नहीं लगता। कप्तान और ऑल-राउंडर के तौर पर इंग्लैंड के लिए स्टोक्स ने जो कुछ भी किया है, उसके लिए उनका काफी सम्मान और साख है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड में बड़े फैसले लेने वालों के पास ऐसी साख बिल्कुल नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “अब हम ऐसी स्थिति में हैं जहां या तो वे कड़ा फैसला लेते हुए कहें, ‘ठीक है, हम आपको उस गलती के लिए निकाल रहे हैं’ या फिर वे उसका साथ दें और आगे बढ़ें। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि स्टोक्स खुद ही अपनी तरफ से कोई फैसला ले लेंगे। लेकिन उन्हें हिम्मत और मजबूती दिखानी होगी और वही करना होगा जो उन्हें सही लगता है। अगर वे उसे निकालना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन मैं इस मामले में उस फैसले से सहमत नहीं हूं।”
रवि भोपारा ने भी कही ये बात
बोपारा ने स्काई क्रिकेट पर कहा, “मुझे लगता है कि सही प्रक्रिया अपनाना जरूरी है और हमें जल्दबाजी में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए, क्योंकि यह बेन (स्टोक्स) या इंग्लिश क्रिकेट के लिए सही नहीं होगा। बेन इंग्लिश क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और उनके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, जैसा कि किसी भी टॉप-लेवल के खेल या बड़े खिलाड़ी के मामले में होता है। उम्मीद है कि सही प्रक्रिया अपनाई जाएगी और फिर सब कुछ किसी नतीजे पर पहुंचेगा।”
‘मैं यह नहीं दिखाना चाहता कि मैं खेलना चाहता हूं’ टीम इंडिया में वापसी को लेकर भुवी ने रखा अपना पक्ष
बेन स्टोक्स की कप्तानी पर मंडराया खतरा, ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान
10 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
मदन लाल ने अफगानिस्तान की टेस्ट टीम पर उठाए सवाल, बोले- ‘पहले 50 ओवर तक टिकना सीखें’

