Skip to main content

ताजा खबर

बेन स्टोक्स की बढ़ीं मुश्किलें, नाइटक्लब झगड़े में शामिल रग्बी खिलाड़ी की हुई पहचान

Ben Stokes, Gus Atkinson (Image credit Twitter - X)
Ben Stokes, Gus Atkinson (Image credit Twitter – X)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा, एक नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन के चेल्सी इलाके में स्थित एक नाइटक्लब में दोनों खिलाड़ियों का विवाद एक रग्बी खिलाड़ी के साथ हो गया था। अब उस खिलाड़ी की पहचान भी सामने आ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विवाद में शामिल रग्बी खिलाड़ी का नाम टोटोआ औवा है, जो इंग्लैंड के प्रसिद्ध रग्बी क्लब सारासेन्स के लिए खेलते हैं। 21 वर्षीय औवा समोआ से ताल्लुक रखते हैं और अपने मजबूत शारीरिक ढांचे के लिए जाने जाते हैं। उनकी लंबाई लगभग 6 फीट 5 इंच है और वजन करीब 125 किलोग्राम बताया गया है।

देर रात क्लब में हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार तड़के चेल्सी के किंग्स रोड स्थित रेक्स रूम्स नामक नाइटक्लब में हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन टीम पर लगाए गए मिडनाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर क्लब पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी टोटोआ औवा के साथ कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई।

घटना के दौरान इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) का एक सुरक्षा कर्मी भी मौजूद था, जो खिलाड़ियों की निगरानी कर रहा था। बताया गया है कि विवाद के दौरान सुरक्षा कर्मी को भी चोट लगी। हालांकि, स्टोक्स और एटकिंसन को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत का जश्न मनाने के लिए पहले पार्सन्स ग्रीन स्थित एक पब में मौजूद थे। इसके बाद स्टोक्स और एटकिंसन देर रात Rex Rooms नाइटक्लब पहुंचे, जहां यह विवाद हुआ।

दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल

इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों की दूसरे टेस्ट मैच में भागीदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। माना जा रहा है कि 17 जून से शुरू होने वाले मुकाबले में दोनों को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं, बेन स्टोक्स की कप्तानी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अगर स्टोक्स अगले मैच में नहीं खेलते हैं तो उपकप्तान हैरी ब्रूक टीम की कमान संभाल सकते हैं। हालांकि, ब्रूक भी पहले नाइटक्लब से जुड़े एक विवाद में फंस चुके हैं। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट एक बार फिर मैदान के बाहर की घटनाओं के कारण सुर्खियों में आ गया है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, 1 और 2 नवंबर को होगा सिमुलेशन टेस्ट

Prasidh Krishna (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़...

‘मयंक यादव या किसी स्पिनर को मिल सकती है जगह’ – न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I को लेकर अश्विन का बड़ा बयान

Mayank Yadav (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।...

‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’: अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा, मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने किया था ‘भाग मिल्खा भाग’ वाला वादा

  Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने...

अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, ICC ने दी शुभकामनाएं

Richard Kettleborough Becomes Fifth Umpire to Stand in 100 Test Matches (Image credit Twitter – X) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो को उनके करियर...