

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विवाद में शामिल रग्बी खिलाड़ी का नाम टोटोआ औवा है, जो इंग्लैंड के प्रसिद्ध रग्बी क्लब सारासेन्स के लिए खेलते हैं। 21 वर्षीय औवा समोआ से ताल्लुक रखते हैं और अपने मजबूत शारीरिक ढांचे के लिए जाने जाते हैं। उनकी लंबाई लगभग 6 फीट 5 इंच है और वजन करीब 125 किलोग्राम बताया गया है।
देर रात क्लब में हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार तड़के चेल्सी के किंग्स रोड स्थित रेक्स रूम्स नामक नाइटक्लब में हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन टीम पर लगाए गए मिडनाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर क्लब पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी टोटोआ औवा के साथ कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई।
घटना के दौरान इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) का एक सुरक्षा कर्मी भी मौजूद था, जो खिलाड़ियों की निगरानी कर रहा था। बताया गया है कि विवाद के दौरान सुरक्षा कर्मी को भी चोट लगी। हालांकि, स्टोक्स और एटकिंसन को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत का जश्न मनाने के लिए पहले पार्सन्स ग्रीन स्थित एक पब में मौजूद थे। इसके बाद स्टोक्स और एटकिंसन देर रात Rex Rooms नाइटक्लब पहुंचे, जहां यह विवाद हुआ।
दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल
इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों की दूसरे टेस्ट मैच में भागीदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। माना जा रहा है कि 17 जून से शुरू होने वाले मुकाबले में दोनों को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं, बेन स्टोक्स की कप्तानी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अगर स्टोक्स अगले मैच में नहीं खेलते हैं तो उपकप्तान हैरी ब्रूक टीम की कमान संभाल सकते हैं। हालांकि, ब्रूक भी पहले नाइटक्लब से जुड़े एक विवाद में फंस चुके हैं। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट एक बार फिर मैदान के बाहर की घटनाओं के कारण सुर्खियों में आ गया है।
SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त
26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

