Skip to main content

ताजा खबर

बेन स्टोक्स की चोट के बाद ECB ने लिया बड़ा फैसला, The Hundred से बाहर हुआ यह स्टार ऑलराउंडर

बेन स्टोक्स की चोट के बाद ECB ने लिया बड़ा फैसला The Hundred से बाहर हुआ यह स्टार ऑलराउंडर

Ben Stokes & Chris Woakes (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 21 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को द हंड्रेड में खेलते हुए हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई है इसके चलते वह आगामी सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं।

इस बीच इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए क्रिस वोक्स (Chris Woakes) को द हंड्रेड से बाहर करने का फैसला ले लिया है। बता दें, स्टोक्स और वोक्स के अलावा टीम के पास कोई तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नहीं है।

बर्मिंघम फीनिक्स के लिए ग्रुप स्टेज के आखिरी दो मैच खेलने वाले थे Chris Woakes

क्रिस वोक्स (Chris Woakes) बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) के लिए ग्रुप स्टेज के आखिरी दो मैच ट्रेंट रॉकेट्स और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ खेलने वाले थे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने 12 अगस्त को आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की पुष्टि की कि क्रिस वोक्स टूर्नामेंट के शेष भाग के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

बेन स्टोक्स के चोटिल होने के बाद क्रिस वोक्स (Chris Woakes) का श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है, इसके चलते ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऐसा फैसला लिया है।

स्कैन के बाद ही बेन स्टोक्स के चोट को लेकर चीजें होंगी साफ

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, 13 अगस्त को बेन स्टोक्स की हैमस्ट्रिंग चोट का स्कैन किया जाएगा और रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा कि वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा होंगे या नहीं। स्टोक्स मैनचेस्टर के खिलाफ मैच के दौरान लंगडाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे और वह बैसाखी के सहारे से चलते दिखे थे।

नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के कप्तान हैरी ब्रूक का कहना है कि स्टोक्स की चोट थोड़ी सीरियस है और अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।

ओपनर जैक क्रॉली पहले ही चोटिल होकर आगामी सीरीज से है बाहर

जैक क्रॉली को वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान दाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट लग गई थी। क्रॉली चोट से उबर नहीं पाए हैं, और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जैक क्रॉली की जगह टीम में डेन लॉरेंस को जगह मिली है। वहीं, अगर बेन स्टोक्स बाहर होते हैं तो अनकैप्ड बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड-

बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन डकेट, डेन लॉरेंस, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, जैमी स्मिथ, क्रिक वोक्स, मार्क वुड, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...