Skip to main content

ताजा खबर

‘बुमराह से अच्छा गेंदबाज जो है वो नसीम शाह है’, पाकिस्तानी पेसर का बोल्ड बयान

बुमराह से अच्छा गेंदबाज जो है वो नसीम शाह है पाकिस्तानी पेसर का बोल्ड बयान

Jasprit Bumrah And Naseem Shah

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। पिछले कुछ समय से वह लय में नहीं दिखाई दिए और इस कारण से उन्हें पहले टेस्ट मैच के बाद ड्रॉप कर दिया गया। बहरहाल, स्पीडस्टर ने इंटरनेशनल मंच पर कई बार अपना जौहर दिखाया है।

वहीं दूसरी तरफ जब सभी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की बात आती है, तो भारत के टॉप तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी अलग पहचान बनाई है। छोटे रन अप के साथ बुमराह ने ऐसी विरासत बनाई है, जो अद्भुत है।

इस बीच पाकिस्तान के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने अपने एक बयान से सनसनी मचा दी है। उनके मुताबिक नसीम शाह भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से बेहतर हैं। इसको सुनकर पॉडकास्ट होस्ट भी चौंक गया, उसने दोनों के प्रदर्शनों को देखते हुए फिर से सवाल किया। जिस पर इहसानुल्लाह ने पिछले दिनों टी20 विश्व कप में नसीम के प्रदर्शन का हवाला देते हुए वहीं बात दोहराई।

दोनों के बातचीत के कुछ अंश इस प्रकार हैं

पॉडकास्ट के होस्ट ने पूछा, “बुमराह के बारे में मुझे बताए। एक गेंदबाज के रूप में आप बुमराह को कैसे पाते हैं?”

इहसानुल्लाह ने जवाब दिया, “अगर मैं बुमराह से तुलना करता हूं…तो मुझे नसीम उनसे बेहतर गेंदबाज लगता है।”

होस्ट ने कहा, “लेकिन नसीम की तुलना में बुमराह का प्रदर्शन कहीं बेहतर रहा है।”

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने जवाब में कहा, “नहीं, आप यही देख रहे हैं। नसीम शाह 2021 टी20 विश्व कप में भी इसी तरह की फॉर्म में थे।”

यहां देखें वीडियो

कुछ ऐसा रहा है नसीम शाह का करियर

नसीम शाह के करियर पर बात करें तो उन्होंने अब तक 19 टेस्ट, 14 वनडे और 28 टी20I खेले हैं, जिसमें क्रमशः 56 विकेट, 32 विकेट और 24 विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...