Skip to main content

ताजा खबर

बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर को रिप्लेस कर सकते हैं जहीर खान: रिपोर्ट

Ajit Agarkar and Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X)
Ajit Agarkar and Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) रिप्लेस कर सकते हैं। बीसीसीआई अब वर्तमान सेलेक्शन कमिटी के हेड का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहती है।

गौरतलब है कि अगरकर को 4 जुलाई, 2023 को सीनियर मैन्स भारतीय क्रिकेट टीम सेलेक्शन पैनल का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इस साल सितंबर में उनका तीन साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस हिसाब से उन्हें एक साल का और विस्तार मिल सकता था, लेकिन बोर्ड अब ऐसा कुछ करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है।

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

एनडीटीवी स्पोर्ट की एक रिपोर्ट की मानें तो अगरकर की जगह लेने के लिए जहीर खान का नाम भी सामने आया है। अगर अगरकर अपनी नौकरी नहीं बचा पाते हैं और लक्ष्मण को क्रिकेट डायरेक्टर बनाया जाता है, तो इस पूर्व तेज गेंदबाज के नाम पर चर्चा हो रही है।

क्यों नहीं मिल रहा Ajit Agarkar को विस्तार?

बोर्ड के इस फैसले के पीछे एक अहम वजह सेलेक्शन कमिटी और BCCI अधिकारियों के बीच सीनियर खिलाड़ियों, खासकर कप्तान रोहित शर्मा को लेकर लंबे समय से चली आ रही मतभेद की स्थिति को माना जा रहा है।

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को बताया था कि जुलाई में इंग्लैंड सीरीज के बाद उन्हें टीम से हटाने पर विचार किया जा रहा था। लेकिन, शीर्ष बीसीसीआई अधिकारी इस बात से सहमत नहीं थे। इसके बजाय बोर्ड चाहता था कि 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान शर्मा की जगह का मूल्यांकन हर मैच के आधार पर किया जाए।

इसके बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बोर्ड का रुख साफ करते हुए कहा कि जब तक रोहित टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, वे देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। इस बयान से खिलाड़ियों से जुड़े एक अहम मुद्दे पर बोर्ड और सेलेक्टर्स के बीच के मतभेद साफ जाहिर हुए। साथ ही अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट न बढ़ाने के फैसले के पीछे, BCCI ने कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है।

আরো ताजा खबर

15 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर को रिप्लेस कर सकते हैं जहीर खान: रिपोर्ट ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

आज से 6 साल पहले MS Dhoni ने क्रिकेट को कहा था अलविदा, जानें उनके क्रिकेट करियर के 3 बड़े रिकाॅर्ड

MS Dhoni (image via getty) आज 15 अगस्त का दिन वही दिन है जब 2020 में भारत के महान पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास...

SM Trends: 15 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज 15 अगस्त को तीसरा दिन...

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले पाकिस्तान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इंजरी की वजह से Babar Azam को आराम की सलाह 

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ 19 अगस्त से हेडिंग्ली में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले, पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर...