Skip to main content

ताजा खबर

बीच मैच में Virat Kohli ने फैन्स के साथ किया ऐसा Fun, जिसे देख खुश हो गया सभी का मन

बीच मैच में Virat Kohli ने फैन्स के साथ किया ऐसा Fun जिसे देख खुश हो गया सभी का मन

Virat Kohli (Photo Source: X)

Virat Kohli जो रणजी मैच रेलवे टीम के खिलाफ खेल रहे हैं, वो अब किसी इंटरनेशनल मुकाबले की तरह नजर आ रहा है। जहां अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, वहीं कोहली भी फैन्स को देख हद से ज्यादा उत्साहित हो गए हैं और उसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

सूरज निकलने से पहले ही स्टेडियम पहुंच गए थे फैन्स

Virat Kohli 2012 के बाद अब रणजी मैच खेल रहे हैं, ऐसे में हर फैन उनको दिल्ली टीम से खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित था। इस उत्साह का नजारा स्टेडियम के बाहर देखने को मिला था, जहां कोहली के फैन्स रणजी मैच में एंट्री लेने के लिए सुबह 3 बजे ही स्टेडियम के बाहर पहुंच गए थे और अब बताया जा रहा है कि 20 हजार से ज्यादा फैन्स को स्टेडियम में एंट्री मिली है। साथ ही फैन्स ने इस दौरान नारे लगाते हुए कहा कि- कोहली को बॉलिंग दो, तो कुछ फैन्स ने इस सुपरस्टार खिलाड़ी के लिए काफी फनी नारे भी लगाए हैं।

Virat Kohli ने बीच मैच में फैन्स के साथ की मजाक-मस्ती

*रेलवे के खिलाफ रणजी मैच के बीच Virat Kohli का अलग अवतार नजर आया।
*इस दौरान विराट स्टेडियम में मैच देखने आए फैन्स के साथ थोड़ा Fun करते दिखे।
*कोहली इशारों के जरिए पूछ रहे थे, किस Stands के फैन्स ज्यादा शोर कर रहे हैं।
*ये सब देख फैन्स के बीच शोर करने की होड़ मचने लगी और विराट हंसने लगे।

आप भी देखो कैसे Virat Kohli कर रहे हैं फैन्स के साथ Fun

कोहली ने सुरक्षाकर्मियों की तरफ किया था इशारा

दिल्ली बनाम रेलवे का रणजी मैच शुरू हुए कुछ ही देर हुई थी, इतने में एक फैन मैदान के अंदर घुस गया और विराट के पैरों में जा गिरा। जिसके बाद सुरक्षा में लगे लोग आए और फैन को उठाकर ले गए, ऐसे में कोहली ने इशारा करते हुए कहा कि फैन को आप लोग प्लीज मारना मत और उनके इस जेस्चर का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। दूसरी ओर रोहित ने जब मुंबई टीम से हाल ही में रणजी मैच खेला था, तभी एक फैन उनसे मिलने के लिए मैदान के अंदर घुस गया था।

ये वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है विराट का

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...