Skip to main content

ताजा खबर

लाल फूल-नीला फूल से लेकर 10 रुपए की पेप्सी तक, Virat Kohli के फैन्स ने लगाए फनी नारे

Virat Kohli (Photo Source: X)

इस समय Virat Kohli रेलवे टीम के खिलाफ रणजी मैच खेल रहे हैं, ऐसे में इस मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैन्स स्टेडियम के अंदर एंट्री ले चुके हैं। दूसरी ओर अब कोहली के फैन्स ने मैच के बीच कुछ ऐसे नारे लगाए हैं, जिन्हें सुनकर आप लोगों की हंसी छूट जाएगी।

सुरक्षा घेरा तोड़कर एक फैन घुस गया था अंदर

Virat Kohli जो रणजी मैच इस समय खेल रहे हैं, उसका नजारा किसी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच जैसा है। दूसरी ओर इस मुकाबले को लेकर कड़ी सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं, लेकिन उसके बाद भी एक फैन्स सारी सुरक्षा को तोड़कर मैदान के अंदर घुस गया था और इस फैन ने सबसे पहले विराट कोहली के जाकर पैर छूए थे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उस फैन को बाहर लेकर आए थे।

Virat Kohli के लिए फैन्स ने लगाए गजब के नारे

*दिल्ली बनाम रेलवे टीम के बीच जारी रणजी मैच से एक नया वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*इस नए वायरल वीडियो में स्टेडियम में बैठे हुए कुछ फैन्स विराट के लिए गजब नारे लगा रहे थे।
*कुछ फैन्स ने नारा लगाया कि-लाल फूल नीला फूल हमारे विराट कोहली भाई ब्यूटीफुल।
*तो कुछ फैन्स बोल रहे थे- 10 रुपए की पेप्सी और हमारे विराट भाई हैं सेक्सी।

आप भी देखो Virat Kohli के इन फैन्स का वीडियो

10 Rupee ki Pepsi, Kohli bhai Sexy! 😎🔥 pic.twitter.com/IXiyqAHq8b

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) January 30, 2025

ये वाला वीडियो भी हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

A fan entered the ground to meet Virat Kohli & he touched Kohli’s feet. 🥹❤️ pic.twitter.com/97SyZleaNv

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) January 30, 2025

10 हजार से ज्यादा फैन्स मौजूद हैं स्टेडियम के अंदर

जी हां , अरुण जेटली स्टेडियम के अंदर इस समय में 10 हजार से ज्यादा फैन्स मौजूद हैं, साथ ही ये मैच एक इंटरनेशनल मैच की तरह नजर आ रहा है। दूसरी ओर फैन्स को किसी तरह का कोई भी I Card दिखाने की जरूरत नहीं है, सभी फैन्स को फ्री में एंट्री दी जारी है। वैसे इस तरह का क्रेज उस रणजी मैच में भी नहीं देखा गया था, जो रोहित शर्मा ने मुंबई टीम से खेला था। वैसे अभी जो मुंबई टीम रणजी मैच खेल रही है, उस मैच में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल भी नहीं खेल रहे हैं और उस मैच में शार्दुल ठाकुर ने हैट्रिक अपने नाम की है। वैसे शार्दुल ठाकुर को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...