Skip to main content

ताजा खबर

बिहार में पिच सुखाने के लिए गोबर के उपले का हो रहा है इस्तेमाल, Video देखकर घूम जाएगा सिर

बिहार में पिच सुखाने के लिए गोबर के उपले का हो रहा है इस्तेमाल, Video देखकर घूम जाएगा सिर

Ranji Trophy 2024-24: Patna Groundsmen burn dung cake to dry pitch on Day 2 of Bihar vs Karnataka. (Photo Source: Sportstar)

बिहार और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन आउटफील्ड गीली होने के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। मैच को फिर से शुरू करने के लिए, पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम के मैदानकर्मियों ने एक नई जुगाड़ बैठाया, जहां उन्होंने पिच को सुखाने के लिए गोबर के उपले जलाए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हाल ही में, रावलपिंडी के ग्राउंड्समैन को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट के लिए पिच को सुखाने के लिए टेबल फैन का उपयोग करते देखा गया और इसके तुरंत बाद, इस घटना ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

गौरतलब है कि पहले दिन कर्नाटक ने मेजबान टीम को 143 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। सलामी बल्लेबाज शरमन निग्रोध ने 60 रन और बिपिन सौरभ ने 31 रन बनाये जबकि बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. बिहार के सात खिलाड़ियों ने सिंगल डिजीट स्कोर किया। वहीं मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम ने गेंद से कहर बरपाया। मोहसिन खान और श्रेयस गोपाल की स्पिन जोड़ी ने क्रमशः तीन और चार विकेट लिए।

अंपायरों द्वारा दिन की समाप्ति से पहले कर्नाटक ने तीन ओवर में 16 रन बनाए थे। पहले दिन केवल 59.5 ओवर फेंके गए और दूसरा दिन एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। केरल के खिलाफ कर्नाटक का आखिरी गेम भी बारिश से प्रभावित हुआ और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ था। मध्य प्रदेश के खिलाफ उनका पहला गेम भी बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित हुआ था। उनको अभी तक दो मैचों में सिर्फ दो अंक मिले हैं।

बिहार की बात करें तो रणजी ट्रॉफी 2024 के पहले मैच हरियाणा के खिलाफ उन्हें एक पारी और 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा और जिसके बाद, कल्याणी में बंगाल के खिलाफ उनका खेल बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही वे फिलहाल तालिका में सबसे नीचे हैं।

Patna groundsmen burn dung cake to dry pitch

 

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...