Skip to main content

ताजा खबर

विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी 2024-25 के शानदार मैच में इस बेहतरीन उपलब्धि को किया अपने नाम

विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी 2024-25 के शानदार मैच में इस बेहतरीन उपलब्धि को किया अपने नाम

Agni Chopra (Pic Source-X)

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी प्लेट लीग 2024-25 के राउंड 2 में मिजोरम की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। बता दें कि, अग्नि चोपड़ा ने इस मैच की पहली पारी में 110 रन बनाए थे। यही नहीं दूसरी पारी में भी इस युवा खिलाड़ी ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 33 चौके और 5 छक्कों की मदद से 238* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान अग्नि चोपड़ा ने अरुणाचल प्रदेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यह मैच अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया था जिसमें मिजोरम ने 267 रनों से जीत दर्ज की। यही नहीं अग्नि चोपड़ा पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने पहले चार फर्स्ट क्लास मैच में चार शतक जड़े हैं।

मिजोरम ने इस मैच में अपनी पहली पारी में अग्नि चोपड़ा के 110 रनों की वजह से 247 रन बनाए थे। जवाब में अरुणाचल प्रदेश टीम 252 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद मिजोरम ने अपनी दूसरी पारी को दो विकेट पर 404 रन पर घोषित कर दिया। अरुणाचल प्रदेश दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा और टीम 132 रन पर ऑलआउट हो गई।

मैं ऐसी टीम में नहीं रहना चाहता हूं जहां मुझे एक फोन कॉल पर पिक किया जाए: अग्नि चोपड़ा

एनडीटीवीस्पोर्ट्स के मुताबिक अग्नि चोपड़ा ने कहा था कि, ‘हो सकता है कि मैं इतना अच्छा नहीं हूं इसीलिए मुझे इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में नहीं चुना गया है। मुझे हमेशा मेरे खेल की वजह से ही चुना जाए। मैं यह नहीं चाहता कि मेरे पिता किसी को कॉल करें और मैं टीम में शामिल हो जाऊं। मैं बस यही चाहता हूं की जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम में मेरी जगह बने। अगर मेरे पिता को कॉल करके मुझे टीम में शामिल करना है तो मैं ऐसे बिल्कुल भी नहीं खेलना चाहूंगा।

काफी अच्छा लग रहा है कि मैं लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा हूं और मिजोरम टीम भी मुझे काफी सपोर्ट कर रही है। इस टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी है जिन्होंने अभी तक घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है।’

बता दें कि, अग्नि चोपड़ा को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...