Skip to main content

ताजा खबर

बिग बैश लीग (BBL) में अपने कोचिंग डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं टिम पेन, कही ये बड़ी बात 

Tim Paine. (Photo by Mark Brake/Getty Images)

पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन (Tim Paine) के लिए यह पहली बार नहीं है, जब उनकी क्रिकेट जर्नी उन्हें एक और मौका दे रही है। तो वहीं इस बार उन्हें यह मौका बतौर खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक कोच के तौर पर मिला है।

गौरतलब है कि आगामी बिग बैश लीग (BBL) सीजन में टिम पेन 2017-18 सीजन की चैंपियन टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) की कोचिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह पेन के करियर का पहला मौका है, जब वे किसी फ्रेंचाइजी टीम की कोचिंग करते हुए नजर आने वाले हैं।

तो वहीं आपको बता दें कि बिग बैग लीग में टिम पेन साल 2012 से लेकर 2022 तक कुल 11 सीजन का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान वह होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) टीम के लिए यादगार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे।

टिम पेन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीबीएल में अपनी नई भूमिका को लेकर टिम पेन ने द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन (The West Australian) के हवाले से कहा- मैं जो करना चाहता हूं उसे ज्यादा साझा नहीं करना चाहता, लेकिन जब मैंने खेला तो मैं वैसा ही था, मैं उच्चतम स्तर पर खेलना चाहता था। मैं उच्चतम स्तर पर कोचिंग करना चाहता हूं, जहां मैं निश्चित नहीं हूं, चाहे यह लीग क्रिकेट हो या शील्ड क्रिकेट, यह कौन जानता हूं कि मैं कितनी ऊंचाई तक जा सकता हूं। यह अवसर दिए जाने पर मैं स्पष्ट रूप से उत्साहित हूं।

पेन ने आगे कहा- मुझे यकीन है कि जिन कोचों के साथ मैं खेला हूं, वे आपको बताएंगे कि मेरे पास बहुत सारे आयडिया हैं। मुझे लगता है कि वे अब थोड़ा हंस रहे होंगे, और कह रहे होंगे कि अच्छा पेनी, तुम बाहर जा सकते हो और हमें दिखा सकते हो कि क्या तुम यह कर सकते हो। मैं लंबे समय से अपने दिमाग में चल रहे कुछ आयडिया को क्रियान्वित करने का इंतजार कर रहा हूं, जो रोमांचक होने वाला है। यह (कोचिंग) एक चुनौती होने वाली है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में बुलावा, जानिए 33 वर्षीय स्पिनर के चयन की वजह

SL vs IND: Saransh Jain earns maiden India Test call-up for Sri Lanka tour (image via X) मंगलवार, 28 जुलाई को 33 साल के ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर सारांश जैन को श्रीलंका...

AUS vs BAN: टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में नाहिद और तस्कीन का होगा मेडिकल असेसमेंट

Nahid Rana, Taskin Ahmed to undergo medical assessments in Australia ahead of Bangladesh’s Test tour (image via X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा और तस्कीन अहमद मंगलवार, 28 जुलाई...

WI vs PAK: 11 ओवर, 27 रन, 5 विकेट और लगातार 5 विकेट-मेडन! पाकिस्तान के खिलाफ जस्टिन ग्रीव्स का खौफनाक स्पेल

Justin Greaves (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐसी गेंदबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।...

‘लैय पकड़ने के लिए 1-2 मैच नहीं ले सकते’ – इंग्लैंड दौरे के बाद विराट और रोहित को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी चेतावनी

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने अनुभवी दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगाह करते...