Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025: दूसरे टी20 से पहले राॅबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा ‘ज्यादा बदलाव टीम इंडिया को…’

Suryakumar Gambhir (Image credit Twitter - X)
Suryakumar Gambhir (Image credit Twitter – X)

टी20 वर्ल्ड कप विजेता रोबिन उथप्पा ने टीम इंडिया की बैटिंग स्ट्रैटेजी पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि भारत लगातार बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर रहा है, और यह आदत आने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम को मुश्किल में डाल सकती है।

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया ने गजब का प्रदर्शन किया है। मैन इन ब्लू ने टी20 में 26 में से 23 मैच जीते हैं। लेकिन उथप्पा कहते हैं कि इतनी ज्यादा एक्सपेरिमेंटिंग खतरनाक साबित हो सकती है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले टी20I में भारतीय बल्लेबाज स्पाइसी पिच पर संघर्ष करते दिखे। उथप्पा का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या 28 गेंदों पर नाबाद 59 रन नहीं बनाते, तो भारत 175 नहीं, बल्कि 130-140 के आसपास ही रुक जाता।

बदलते बैटिंग ऑर्डर पर उथप्पा ने दी चेतावनी

उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा अगर यह प्लान उल्टा पड़ गया, तो इसका नुकसान सूर्यकुमार और गंभीर दोनों को झेलना पड़ेगा। आप डिफेंडिंग चैंपियन हैं, और फिर भी आपके टॉप बल्लेबाज फॉर्म में नहीं हैं, यह चिंताजनक है।

उन्होंने चेतावनी दी कि बैटिंग लचीलेपन फ्लेक्सिबिलिटी का ओवरयूज कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। अभी भारत जीत रहा है, इसलिए इसका असर नहीं दिख रहा, लेकिन अगर अगले कुछ मैचों में टीम हारती है, तो इसका सीधा असर न सिर्फ टीम की लय बल्कि सूर्यकुमार की बल्लेबाजी और कप्तानी पर भी पड़ेगा।

उथप्पा ने कहा, अभी सूर्या 85% विन रेट के साथ भारत के सबसे सफल टी20 कप्तानों में से एक हैं। लेकिन अगर यह गिरता है, तो उनकी बल्लेबाजी पर भी दबाव बढ़ेगा। वर्ल्ड कप घर में है, और डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर आपको अपने मुख्य बल्लेबाजों को लगातार अच्छी फॉर्म में रखना चाहिए।

भारत और दक्षिण अफ्रीका अब 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में दूसरा टी20I खेलेंगे। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है, खासकर भारत के लिए, जो अपने कॉम्बिनेशन को सेट करने की कोशिश में है।

আরো ताजा खबर

RR vs SRH: टॉस जीतकर हैदराबाद ने गेंदबाजी चुनी, पैट कमिंस की हुई वापसी, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RR vs SRH: SRH opted to field first after winning the toss (image via JioHotstar) आईपीएल 2026 के 36वें मैच में, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच,...

केएल राहुल ने आईपीएल में शतक लगाते ही रच दिया इतिहास, इतने सारे रिकाॅर्ड्स को भी तोड़ा

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। बता दें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच...

25 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. PSL 2026: आईपीएल से बैन होने के बाद, मुस्तफिजुर रहमान अब पीएसएल 2026 से भी बाहर बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज...

SM Trends: 25 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली...